{"_id":"67cc9df441938eb6ac0b4811","slug":"father-and-son-who-came-to-occupy-the-land-illegally-were-chased-away-varanasi-news-c-20-vns1021-912778-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे पिता और पुत्र ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे पिता और पुत्र ने दौड़ाया
विज्ञापन
गायत्री नगर कॉलोनी, पांडेयपुर में जमीन पर कब्जे की नीयत से पहुंचे पिता-पुत्र ने दो भाइयों के साथ मारपीट की। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। पीड़ित पक्ष ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में पिता-पुत्र सहत 4 पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गायत्री नगर काॅलोनी, पांडेयपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 2004 में उन्होंने लमही में लालभुवन लाल से जमीन खरीद कर उसे छोड़ रखा था। 20 जनवरी को पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि जमीन पर कुछ लोग झोपड़ी बना रहे हैं। पड़ोसी की सूचना पर जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सविता राय, हेमंत राय और कुछ अज्ञात व्यक्ति उनकी जमीन पर खोदाई कर रहे थे। लाल भुवन लाल श्रीवास्तव और उसका बेटा ईंट से बाउंड्री बनाकर जमीन को घेर रहे थे। जब उन्होंने और उनके भाई ने विरोध किया तो लालभुवन और आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जमीन सविता राय को बेच दी गई है। लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।