फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father and son died in road accident in azamgarh

तेज रफ्तार मैजिक ने लगातार तीन बाइकों में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Tue, 13 Feb 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Father and son died in road accident in azamgarh
road accident
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर अपने बेटे को बाइक बोर्ड की परीक्षा दिलवाने जा रहे एक पिता को पिकअप ने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


देवगांव-मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित रामनगर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार मैजिक ने एक के बाद एक तीन बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक पर सवार इकबाल (45) और उसका पुत्र दानिश (16) की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी मृत इकबाल का हेलमेट टुकड़े-टुकड़े हो गया। अन्य बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। तीनों बाइक सवार से परीक्षा देनेे दिलाने जा रहे थे।  
विज्ञापन


मृतकों में मेहनाजपुर बाजार से सटे पूरब का पूरा गांव निवासी इकबाल बेटे दानिश जो मेहनाजपुर जनता विद्यालय इंटर कालेज का 10वीं का छात्र था को परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। उनकी बाइक देवगांव-मेहनाजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित रामनगर मोड़ के पास पहुंची कि देवगांव बाजार की तरफ से मेहनाजपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक इकबाल और उनके पीछे आ रही दो और बाइकों में टक्कर मारते हुए भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इकबाल और दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक से आ रहे गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मउधा गांव निवासी अमित (24) पुत्र अजीत, मेहनाजपुर थाने के इटैली गांव निवासी नवीन (20) पुत्र नागेंद्र राम और देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा गांव निवासी उसका जीजा मनोज कुमार (24) पुत्र श्यामसुंदर घायल हो गए।


इसके अलावा कुछ और लोग भी घायल हुए। घायलों को यूपी 100 पुलिस अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर ले गई। जहां डाक्टर ने इकबाल और उसके बेटे के मृत घोषित कर दिया। जबकि नवीन, उसके जीजा मनोज और अमित को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इन तीनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed