{"_id":"5ba6594e867a557fe253741c","slug":"father-and-son-died-due-to-touch-to-high-tension-wire-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः रास्ते में गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः रास्ते में गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
रोते हुए परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में रास्ते में टूटकर गिरे 11 हजार बोल्ट की एचटी लाइन के तार में फंसकर पिता-पुत्र बाइक समेत गिर गए। इस दौरान करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम फूलपुर ने निरीक्षण में विद्युत विभाग की लापरवाही पाते हुए जांच का निर्देश दिया है।
पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी भग्गल यादव (60) अपने बेटे मुन्ना (40) के साथ बाइक से पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहे थे। जल्दी पहुंचने के चक्कर में दोनों खुरचंदा-सुम्हाडीह खड़ंजे से चल दिए थे।
रास्ते को दोनों तरफ खेतों में गन्ने की फसल बोई गई है। जिससे रास्ता साफ नहीं दिख रहा था। शुक्रवार की रात को ही 11 हजार बोल्ट की एचटी लाइन का तार टूटकर खड़ंजे पर गिरा हुआ था। इनकी बाइक उस गिरे तार में फंसकर गिर गई।
विज्ञापन
जमीन पर गिरते ही करंट लगने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस और भग्गल यादव के घर वालों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां भारी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम फूलपुर ललित कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर जांच का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज निवासी प्राइवेट लाइनमैन सुरेंद्र यादव (37) सुबह करीब आठ बजे रघुवगरगंज-नसरतपुर मार्ग पर विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन बना रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। जब दो घंटे बाद भी कोई अधिकारी ने मौके पर नहीं पहुंचा तो नाराज लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया।
जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों के समझाने लगी, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम रमेश यादव ने मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पांच लाख रुपये, किसान दुर्घटना बीमा, 30 हजार रुपये पारिवारिक लाभ का, प्रधानमंत्री आवास के अलावा मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिया जाएगी।
विद्युत विभाग की तरफ से भी जो नियमानुसार मुआवजा होगा, वह मृतक के परिवार वालों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन पर दो घंटे बाद 12 बजे लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यदि मृतक के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिली तो विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।