{"_id":"6a8d4f64d53ec70c030509e4","slug":"father-and-son-die-of-electrocution-while-decorating-in-varanasi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: सजावट के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, बेटे को बचाने में पिता की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: सजावट के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, बेटे को बचाने में पिता की भी गई जान
Tue, 25 Aug 2026 01:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 PM IST
सार
वाराणसी में बारावफात की सजावट करते समय बेटा करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख पिता भी दौड़ पड़े। इस दौरान पिता-पुत्र दोनों की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में मंगलवार की सुबह बारावफात की सजावट करते समय करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने दोनों के शव को संरक्षण में लिया है। इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
काजीपुर खुर्द निवासी अनस (17 वर्ष), जो कि जी सिटी प्राइड स्कूल सिगरा में कक्षा 12 का छात्र था, सुबह करीब 8 बजे अपने घर के सामने बारावफात पर्व पर सजावट कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख उसे बचाने दौड़े पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति और बेटे का शव देखते ही पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया की सलीमुद्दीन एक मैरेज लॉन में मैनेजर था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।