{"_id":"5e7e22108ebc3e774a6ba979","slug":"farmers-worried-about-rain-in-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से किसान चिंतित
Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
मौसम का हाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट लिया और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार देर शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। वाराणसी, मऊ में तेज हवा के बाद बारिश से किसानों को चिंता सताने लगी है कि गेहूं, चना, सरसों के साथ सब्जी की भी खेती बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी में दिन में तेज धूप होने के बाद शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान खेतों में पड़ी अपनी फसल के खराब होने को लेकर चिंतित हैं। शहरी क्षेत्र में तो कम ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
देर शाम सात बजे शुरू हुई बारिश रात 9 बजे तक होती रही। हालांकि कहीं कहीं-कहीं तेज बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भी लग गया है। दिन में तेज धूप होने की वजह से लोग जहां गर्मी का एहसास कर रहे थे वही शाम को मौसम नम हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ही मौसम में बदलाव आया है। पूर्वांचल में बनारस समेत आसपास के जिलों में रविवार तक रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश हो सकती हैं। इसमें कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना जताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। तेज हवा के बाद वर्षा से किसानों को तैयार फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है। गेहूँ, चना, सरसों के साथ सब्जी भी खराब हो जायेगी। उधर, मऊ में शाम सात बजे के करीब अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवा चलने के साथ बरसात हुई।
अभी 15 दिन पहले तेज हवा चलने के साथ हुई बरसात से सैकड़ो किसानों की तैयारी के कगार पर खड़ी फसल जमींदोज हो गई थी। इस बीच पुनः शुक्रवार की शाम शुरु हुई बरसात ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।