{"_id":"5d651a908ebc3e016c137ecf","slug":"farmers-will-do-farming-with-japanese-technology-in-ramna-village-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब जापानी तकनीक से खेती करेंगे इस गांव के किसान, जापान से आए सांसदों ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जापानी तकनीक से खेती करेंगे इस गांव के किसान, जापान से आए सांसदों ने दिए सुझाव
Tue, 27 Aug 2019 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
किसानों से मिले जापानी सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रमना गांव में अब किसान सब्जी की खेती जापानी तकनीक के आधार पर कर सकेंगे। यहां पैदावार के बाद उसे जापान के बाजारों में भेजा जाएगा। खेती के बाद निकलने वाली सब्जियों को स्टोर करने के लिए 50 टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज जल्द बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को जापान से आए पांच सांसदों के दल ने इसके लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल सहित किसानों से बातचीत की। रमना के किसान अपनी सब्जियों का बेहतर उत्पादन कर सकें, इसके लिए सुविधाएं बढ़ाए जाने के साथ ही उन्हें अन्य संसाधनों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों को पेंट ने पहुंचाया नुकसान, क्षरण रोकने के उपाय सुझाएगा आईआईटी रुड़की
विज्ञापन
जापानी तकनीक पर होने वाली खेती के लिए गांव में जमीन का सर्वे भी कर लिया गया है। सांसदों में शिगेरु इशिबा प्रेसिडेंट लीग, कोइची तानी, शिंजि ईनौ, शुनसुके मुतई, योइची अनामी ओइस्का के डायरेक्टर अकिरा मोरिता ने किसानों को जापानी तकनीक से होने वाली खेती के बारे में बताया।
साथ ही भरोसा दिलाया कि उन्हें सब्जी की अच्छी कीमत मिलेगी। समय-समय पर वहां से वैज्ञानिक आकर किसानों को प्रशिक्षित करेंगे।