फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers protested against toll plaza at Dherhi on Varanasi Azamgarh route

UP: वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर ढेरही के टोल प्लाजा का विरोध, सड़क पर उतरे किसान; भारी पुलिस बल तैनात

Sun, 15 Sep 2024 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Sep 2024 02:54 PM IST
सार

वाराणसी- आजमगढ़ रूट पर ढेरही में बने टोल प्लाजा को लेकर किसानों ने रविवार को विरोध- प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में बसों व अन्य वाहनों से पहुंचे किसानों ने नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Farmers protested against toll plaza at Dherhi on Varanasi Azamgarh route
किसानों के प्रदर्शन को लेकर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ रूट के बलिरामगंज ढेरही में टोल टैक्स शुरू हो गया है। इसे लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रविवार को भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन


टोल प्लाजा ढेरही में बनाए जाने को लेकर रविवार को किसानों ने वृहद आंदोलन किया। इस दौरान जौनपुर और वाराणसी समेत आसपास के सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। दानगंज बाजार से टोल प्लाजा तक पैदल जुलूस निकालकर 'रोड नहीं तो टोल नहीं' का नारा लगाते हुए टोल का विरोध किया गया। 
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि जौनपुर में 17 किलोमीटर तक सड़क नहीं बनी है। सड़कों पर गड्ढे हैं। यातायात प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों से टोल वसूला जा रहा है। ऐसे में किसानों ने इसका विरोध करते हुए टोल बंद करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed