फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers preparing for mega rally

महारैली की तैयारी में जुटे किसान

Mon, 23 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers preparing for mega rally
किसानों की सभा को संबोधित करते किसान लक्षमण पटेल ।
नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग कर रहे रिंग रोड के प्रभावित गांवों के किसानों ने रविवार को चौपाल लगाकर अपने हक की आवाज बुलंद की। दो टूक कहा कि बिना समुचित मुआवजा लिए वे पीछे नहीं हटेंगे। हृदयपुर सत्याग्रह स्थल पर आयोजित इस चौपाल में किसान महारैली की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि 29 मई को यह महारैली शासन-प्रशासन के समक्ष यह जताने के लिए होगी कि किसान अपनी मांगों के समर्थन में पूरी तरह एकजुट हैं और हर हाल में वे अपना हक लेकर रहेंगे। बड़ी तादाद में प्रभावित गांवों के किसान परिवार महारैली में शामिल होंगे। चौपाल को शिव कुमार सिंह, पन्नालाल यादव, बालकिशुन पटेल, पारस प्रधान, अमित यादव, सुरेंद्र पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। उधर, इदिलपुर अहमदपुर में चल रही सभा को संबोधित करते हुए विजय शंकर पांडेय ने कहा कि किसानों को कानून का पाठ न पढ़ाया जाए। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों के बीच भ्रम न फैलाए। उनके हित की बात सोचे। सत्याग्रह स्थल पर आंदोलनरत किसानों को सत्तू का शर्बत पिलाया गया। सत्याग्रह में ज्ञानचंद्र, कैलाश नाथ यादव, ओम प्रकाश, पारस मिश्रा, ओंकार त्रिपाठी, हरिनाथ, देवनाथ, शीला, धर्मावती, सुमित्रा, शिवकुमारी आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed