फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers agree to give land for TPS

टीपीएस के लिए जमीन देने को किसान सहमत

Wed, 11 Aug 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers agree to give land for TPS
विकास प्राधिकरण की बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस) के धरातल पर उतरने की कवायद पूरी होती दिख रही है। मंगलवार को धूस-खास स्थित जेएम पब्लिक स्कूल में वीडीए अधिकारियों के साथ हुई बैठक में 50 किसानों से जमीन देने और वीडीए के प्रस्ताव पर सहमति जताई। अधिकारियों व कंसलटेंट के प्रतिनिधियों ने किसानों के समक्ष पावर प्रजेंटेशन के जरिए योजना के बारे में बताया। अगले सप्ताह से वीडीए किसानों से सहमति पत्र भरवाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

किसानों ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से लैंड पूलिंग स्कीम यानी टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस) की जानकारी मांगी। एक किसान ने पूछा कि मेरी जमीन का कितना हिस्सा वीडीए लेगा और कितना फायदा सीधे मुझे मिलेगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि कुल जमीन का 40 प्रतिशत हिस्सा कॉमन यूटिलिटी जैसे रोड, सीवर, पार्क, बुनियादी सुविधाओं आदि में चला जाएगा। बाकी के बचे 60 प्रतिशत हिस्से में 10 प्रतिशत टीपीएस के तहत ली जाएगी और बचे हुए 50 प्रतिशत हिस्से का मालिक सीधे तौर पर किसान रहेगा। जिसे वह बुनियादी सुविधाएं विकसित होने के बाद सीधे चार गुना से अधिक दाम पर बेचकर लाभ कमाएगा।
विज्ञापन

बैठक में शामिल वीडीए के अपर सचिव व एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किसान जमीन पर योजना को आकार देने के लिए सहमत हैं। बुधवार को रेवसा के किसानों के साथ बैठक की जाएगी, उसके बाद बाकी गांवों के किसानों के साथ बारी-बारी बात करके सहमति पत्र भरवाने का काम किया जाएगा। बैठक में कानून-गो सत्तार अंसारी, लेखपाल अनिल कुशवाहा, अमीन विवेक पाठक, नेक्टर कंसलटेंसी से शर्लिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
11 गांवों के किसानों से ली जाएगी जमीन
टीपीएस के लिए 11 गांवों के किसानों के साथ वार्ता होनी है। प्रथम चरण में छह गांवों के चिन्हित किसानों के साथ वीडीए प्रशासन की बैठक बेहद ही आशान्वित रही। अगर यह योजना आकार लेती है तो पूरे प्रदेश में यह पहला विकास प्राधिकरण साबित होगा। प्रदेश के छह विकास प्राधिकरणों में लैंड पूलिंग स्कीम को आकार देने के लिए प्राधिकरणों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बनारस में रिंग रोड किनारे ऐढे़, ट्रांसपोर्ट नगर, आलमपुर, सरेसर, धूस-घास, मुस्तफापुर, बरसतिया व रेवसा प्रमुख रूप से हैैं। टीपीएस के तहत विकास प्राधिकरण ने 350 हेक्टेयर जमीन का छह माह पहले कराए ड्रोन सर्वे में चंदौली के छह गांवों में 400 किसान चिन्हित किए हैं।

--
20 बीघे की अवैध प्लाटिंग ढहाई
वाराणसी। अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी वीडीए के अभियान के तहत मंगलवार को रामनगर वार्ड के खुटहा में अभियान चलाया गया। जेई आरके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से 20 बीघे की अवैध प्लाटिंग को पूरे दल-बल के साथ तोड़ दिया। जेई के मुताबिक, चंदौली जिले के इस गांव में पारस सिंह व कार्तिक सिंह ने अवैध ढंग से प्लाटिंग कराई थी। उधर, वीडीए की प्रवर्तन टीम ने नगवां वार्ड के कंचनपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और अस्सी नाले से सटे सुभाष उपाध्याय के अवैध निर्माण को जेई आरके अस्थाना ने सील करके मंडुवाडीह थाने को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed