फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmer's death in Chandauli due to the shock of wheat crop being destroyed after paddy

धान के बाद गेहूं की फसल बर्बाद होने के सदमे से चंदौली में किसान की मौत

Sun, 15 Mar 2020 09:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death in Chandauli due to the shock of wheat crop being destroyed after paddy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के बरहनी गांव में गेहूं की फसल बर्बाद होने के सदमे में किसान विनोद सिंह (65) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार पहले दिसंबर में हुई बारिश से धान की फसल चौपट हो गई थी और अब गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।

विज्ञापन

 

पूर्व प्रधान और किसान विनोद सिंह की दिसंबर माह में बारिश से धान की फसल खराब हो गई थी। घर वालों के अनुसार तब से ही विनोद सिंह अवसाद में थे। बुधवार रात, शुक्रवार और शनिवार की सुबह हुई बरसात के बाद गेहूं की फसल भी चौपट हो गई। घर वालों ने बताया कि विनोद सिंह शनिवार की शाम खेत में फसल देखने गए थे। घर लौटते ही वह अचेत हो गए।

विज्ञापन


इस पर घर वाले उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनका अंतिम संस्कार रविवार को जमानियां घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आनंद सिंह ने दी। किसान की मौत से पत्नी मोनाको देवी, बेटियां रागिनी व रिगन और तीन पुत्रों का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। इस संबंध में तहसीलदार फूलचंद यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। स्थानीय पुलिस को भेजा गया था लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed