{"_id":"6706c75b74a3962f61056980","slug":"farmer-died-after-falling-70-feet-into-a-well-while-repairing-boring-pipe-in-varanasi-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से किसान की मौत, बोरिंग की पाइम मरम्मत के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से किसान की मौत, बोरिंग की पाइम मरम्मत के दौरान हुई घटना
Wed, 09 Oct 2024 11:42 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:42 PM IST
सार
वाराणसी जिले में बोरिंग की पाइप मरम्मत के दौरान 70 फीट गहरे कुएं में गिरकर किसान की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किसान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में बुधवार शाम बोरिंग की पाइप की मरम्मत के दौरान 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
लच्छापुर निवासी राकेश पटेल (50) निजी कुएं में बोरिंग की पाइप की मरम्मत करने के लिए रस्सी के सहारे नीचे उतरे थे। ऊपर आते वक्त कुएं के ईंट पर लगे काई से पैर फिसलने पर वह कुएं में जा गिरे। मौके पर ही राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने काफी देर तक मशक्कत की, लेकिन शव नहीं निकल पाया। गांव के ही शिव शंकर पटेल हिम्मत कर रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। फिर शव को रस्सी से बांधा और ग्रामीणों ने रस्सी को ऊपर खींचकर पहले शिव शंकर फिर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
शव निकलते ही पत्नी उर्मिला देवी व छोटे बेटे विमल पटेल बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश कुएं में उतरकर बोरिंग पाइप लगाते थे। संयोग था कि घटना घट गई। राकेश को दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा नूतन पटेल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है।