{"_id":"60758fbc8ebc3e58fc5ff353","slug":"fans-stolen-from-munshi-premchand-house-from-lamhi-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मुंशी प्रेमचंद के मकान से चोरी हुए पंखों के प्रकरण की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मुंशी प्रेमचंद के मकान से चोरी हुए पंखों के प्रकरण की जांच शुरू
Tue, 13 Apr 2021 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद
- फोटो : self
वाराणसी में लमही स्थित उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के पैतृक आवास से चोरी हुए पांच पंखों से संबंधित प्रकरण की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि इस प्रकरण में मंगलवार को पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। मुंशी प्रेमचंद स्मारक की देखरेख करने वाले सुरेशचंद्र दूबे के अनुसार, वह सोमवार की सुबह साफ-सफाई करने पहुंचे तो उपन्यास सम्राट के पैतृक आवास से पांच पंखे गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना लालपुर पुलिस चौकी पर दी थी। उन्होंने बताया कि मुंशी प्रेमचंद स्मारक में पंखे संस्कृति विभाग की ओर से लगवाए गए थे। उधर, इस संबंध में लालपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही पंखों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन