{"_id":"5dad8edb8ebc3e013a3e56de","slug":"family-hospitalized-after-eating-chicken-including-pradhan-in-sarpathan-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: मुर्गा बन गया जानलेवा, प्रधान समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: मुर्गा बन गया जानलेवा, प्रधान समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती
Mon, 21 Oct 2019 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Oct 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक परिवार को खाने के शौक ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार शाम का खाना खाने के बाद पूरे परिवार पर जान पर बन आई। सभी को असप्ताल में भर्ती कराया गया। अब सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के एकडला गांव की प्रधान निर्मला देवी पत्नी मोतीलाल और परिवार ने रविवार शाम को चिकन खा लिया। खाना खाते ही परिवार के पांच लोगों की उल्टी-दस्त होने से हालत खराब हो गई। इस दौरान पड़ोसियों ने सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रधान निर्मला देवी के बड़े बेटे डिंपल बिंद को मछली लाने के लिए रामनगर बाजार भेजा। इस दौरान मछली न मिलने पर वह चिकन(मुर्गा की मीट) लेकर घर आ गया। परिजनों ने देर रात उसे बनवाकर खाना खाया।
विज्ञापन
Trending Videos
खाना खाते ही डिंपल(13), पंकज(11), निखिल(7), मोतीलाल(42) और निर्मला(40) को उल्टी-दस्त होने से हालत गंभीर हो गई। हालत गंभीर देख निर्मला की छोटी बेटी ज्योति(4) जो मीट नहीं खाती थी, उसेने रोते हुए पड़ोसी को बताया। लोग आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत ठीक बताई जा रही है।