फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Family got electricity bill of thousands they have no electricity connection varanasi

यूपी: किसानों के घर में नहीं बिजली कनेक्शन, बिल आ गया हजारों में

Mon, 30 Dec 2019 01:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Dec 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Family got electricity bill of thousands they have no electricity connection varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वाराणसी के बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुमखियां में दो दर्जन से ज्यादा किसानों को आज तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है, लेकिन उनके घर 15 से 17 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया है। बिजली विभाग के इस रवैये से किसान परेशान हैं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेंद्र शुक्ला ने इसकी लिखित शिकायत एक माह पूर्व विद्युत विभाग के क्षेत्रीय अधीक्षण अभियंता से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा में विद्युतीकरण कर किसान अमृत लाल, जवाहिर, चेत नारायण, पंचदेव, मनोज, रामबहाल, प्रदीप, संतोष, शीला देवी, मंसा देवी, रजेश, सोनी एवं लीलावती सहित दो दर्जन से ज्यादा परिवार के घरों में डेढ़ वर्ष पूर्व  मीटर लगा दिया गया, लेकिन बिजली विभाग द्वारा घरों में कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके बाद भी किसानों को बिजली बिल वसूली के लिए 15 से 17 हजार रुपये की रसीद भेज दिया गया है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहित किसानों ने जिलाधिकारी वाराणसी से इस समस्या का अविलंब निराकरण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी द्वितीय आरएन यादव ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण किया गया है। यह काम एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है कुछ कारणों से कनेक्शन नहीं हो पाया है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed