फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   family did not told suraj singh wife of his death news air force aircraft ballia

विमान हादसा : पत्नी को नहीं पता सूरज की हो चुकी है मौत, शव आने तक छिपाए रखेंगे परिजन ये बात

Fri, 14 Jun 2019 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
family did not told suraj singh wife of his death news air force aircraft ballia
सूरज और पत्नी शालू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
असम के जोरहाट यूनिट के लापता वायुसेना के विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई, इसमें बलिया के सूरज भी सवार थे। मौत की सूचना मिलते ही सूरज के घर में मातम छा गया है, लेकिन वहीं परिवार ने सूरज की पत्नी को उसकी मौत की सूचना नहीं दी है। परिजनों ने अब तक ये बात पत्नी शालू से छिपाए रखी है।
विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के शोभा छपरा निवासी सूरज सिंह की मौत आने की खबर आने से दो दिन पहले ही पत्नी शालू सिंह अपने मायके सोनबरसा चली गई। शहीद होने की सूचना मायके के लोग अभी शालू से छिपाए हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब अकेले बैठती है तो शालू रोने लगती है। अभी आस लगाए बैठी है कि सूरज शायद वापस आ जाए। जब मायके के लोगों के साथ बैठती है तो गुमसुम रहती है। मायके के लोगों ने बताया कि अभी सूचना देने से अनहोनी होने का डर है। सूरज का शव आने पर उसे जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


गांव के लोगों की आंखों में आंसू :
लापता विमान में शहीद हुए सूरज के गांव के लोग गांव के मन्दिर पर गांव के युवा और वृद्ध गुमसुम शोक में बैठे है। लोगों का कहना है कि सूरज के ना होने से गांव अब सूना सा हो गया है। इन सभी की आंखों में आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed