फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Families of deceased employees from Corona should be included in the dependent quota immediately: DM

कोरोना से मृत कर्मचारी के परिजन आश्रित कोटे में तत्काल शामिल किए जाएं : डीएम

Tue, 25 May 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Families of deceased employees from Corona should be included in the dependent quota immediately: DM
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को समस्त विभागों में कोरोना के मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मृतक आश्रित कोटे में तत्काल शामिल किये जाने को लेकर अब तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी तक जिनका भी प्रमाणपत्र या अन्य कारणों से नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया उसकी सूची उपलब्ध कराएं। इनमें जिन भी अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही पाई जाएगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए पूर्व में ही यह निर्देश दिया गया था कि इस कार्य को प्राथमिकता पर किया जाना है। समस्त विभागीय कार्यालय अध्यक्ष नियुक्त से संबंधित कार्यवाही तत्काल पूर्ण करें तथा जिन प्रकरणों में मुख्यालय स्तर से अन्य कारणों से देरी हो रही है उसकी भी सूचना उपलब्ध कराएं। समीक्षा के दौरान भूगर्भ जल एवं मतस्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त औपचारिकता पूर्ण करते हुए नियुक्ति पत्र जारी करें अन्यथा उनका वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से मरने पर सरकार की ओर से चार लाख का अनुदान जैसी खबरों से बचें
कोरोना से निधन पर सरकार ने किसी भी सामान्य व्यक्ति को कोई अनुदान की घोषणा नहीं की है। कोविड 19 से जिन भी सामान्य व्यक्तियों ने जान गवाई है। उनके परिजनों को राष्ट्रीय आपदा कोष से राज्य सरकार चार लाख का अनुदान देगी। ऐसी खबर पूरी तरह से निराधार है। प्रशासन द्वारा किसकी किसी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed