{"_id":"621bcaaa11e13f4095205b69","slug":"families-became-discouraged-after-seeing-the-work-done-in-the-state-varanasi-news-vns640833980","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हुए कार्य को देखकर हतोत्साहित हो गए परिवारवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हुए कार्य को देखकर हतोत्साहित हो गए परिवारवादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित बूथ विजय सम्मेलन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, घोर परिवारवादी लोग प्रदेश में हुए विकास कार्य को देखकर हतोत्साहित हो गए हैं। इनकी धारणा यही थी देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी बदहाल रहे, मगर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के आगे इनकी एक न चली।
उन्होंने सपा पर शब्दबाण चलाए और कहा, सपा सरकार में बनारस के मंदिरों से मूर्तियां चोरी कर इसकी पवित्रता नष्ट करने की कोशिश की गई। काशी के घाटों और मंदिरों पर बम विस्फोट होते थे और आतंकी बेखौफ थे। सरकार के संरक्षण में आतंकियों से मुकदमे वापस लिए जा रहे थे। पीएम मोदी ने कहा, बनारस अब विकास के जिस रास्ते पर चल रहा है, वह देश के विकास का रास्ता तय करेगा। अब बनारस सहित पूरे प्रदेश में अपराध और माफियावाद समाप्त हो रहा है। आज कालजयी काशी देश को दिशा देने का कार्य कर रही है।
पीएम ने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि आज यूपी में प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 65 हो गई है। 2017 के पहले जो सरकार थी उसने 40 हजार से भी कम घर बनाये जबकि भाजपा सरकार ने 10 लाख से अधिक घर बनवाये। भाजपा और पुरानी सरकार में कोई मुकाबला नहीं है। आपके एक वोट ने परिवारवादियों को इनके आलीशान घर में भेज दिया तो परिस्थितियां बदलनी शुरू हो गई। योगी सरकार सौभाग्य योजना के तहत एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन के साथ ही यूपी के लगभग 15 करोड़ घरों में मुफ्त अनाज पहुंचा रही है। यूपी के दो करोड़ 60 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला। गंगा जी की सफाई के लिए 11 हजार करोड़ की 53 परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में इतने कार्य हुए कि गिनाने लगें तो समय कम पड़ जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, एक तरफ धनबल व बाहुबल है और दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं का इद्म न मम का समर्पण भाव है। सम्मेलन में 30 मंडलों के 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संवाद और चुनावी प्रबंधन की रणनीति का मंत्र भी दिया। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संबोधित किया। इस दौरान महेश चंद श्रीवास्तव, बबलू राजभर, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, गुजरात संगठन महामंत्री रत्नाकर, कार्यक्रम संयोजक अशोक चौरसिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जयनाथ मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भोजपुरी से फिर मजबूत किया काशी से रिश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, आप सब काशीवासी लोगन के प्रणाम हौ, बनारस पर हमे नाज हौ, बनारसी लोगन के मेहनत व लगन पर भरोसा हौ। उन्होंने कहा कि 14 में परिश्रम देखला, 17 और 19 में साथ देला वैइसेही इस 22 में साथ दा। काशी आउर अयोध्या से शुरू भईल विकास क यात्रा तबही आगे बढ़ी जब यूपी में फिर से भाजपा के प्रचंड बहुमत के सरकार बनीं। पीएम ने कहा कि पार्टी ने मुझे बनारस भेजा और मुझे बनारस मिल गया। मैं बनारस का ही होकर रह गया। काशी की सेवा और महादेव और मां गंगा के पास बैठने का पुण्य मिला है, उसके लिए मैं आभारी रहूंगा।
राजनीति में कुछ लोग हद तक नीचे गिर गए
पीएम मोदी ने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से बनारस बदल रहा है और पूरे प्रदेश की तस्वीर भी बदल रही है। काशी के लोगों ने विश्वनाथ धाम को लेकर जो अनुभव कर रहे थे, उस बीच मैंने भी एक अनुभव किया कि भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गये हैं। इन लोगों ने सार्वजनिक रूप से मेरी मृत्यु की कामना की। उन लोगों की इस कामना से मुझे आनंद का अनुभव हुआ। क्योंकि मेरे घोर विरोधी भी यह देख रहे हैं कि काशी के लोगों का मुझपर कितना स्नेह है। उन लोगों ने तो मेरे मन की मुराद पूरी कर दी। अब बनारस, विकास के जिस रास्ते पर चल रहा है, वो देश के लिए गरीबी से मुक्ति के रास्ते खोलेगा, अपराध से मुक्ति के रास्ते खोलेगा। पीएम ने कहा कि इन घोर परिवारवादी लोगों को यह मालूम नहीं है कि यह जिंदा शहर बनारस है।
काशी के डोमराजा को किया याद
पीएम ने काशी के डोमराजा जगदीश चौधरी को याद किया। पीएम ने कहा कि मुझे आज उनकी कमी महसूस हो रही है। वे मुझपर इतना स्नेह दिखाते थे कि मैं अभिभूत हो जाता था। 2014 में मैं जब यहां आया था तो आप लोगों ने मुझे जो यहां प्यार और दुलार दिया है। वह दुलार मुझे काशी के घर-घर, पूर्वांचल और यूपी में मिल रहा है। यह आप सब कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा, इस सभा में दो बातें मेरे दिल को छू गई। पहली बात कि इस सम्मेलन को बूथ विजय सम्मेलन नाम दिया गया है और दूसरा मुझे मेरे प्राण प्रिय कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका दिया। आपके दर्शन पाकर अपने जीवन को धन्य महसूस करता हूं। जिनके पास आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ता हो उसकी जीत सुनिश्चित होगी।