{"_id":"688ef67f296049fd9e030d5d","slug":"fake-cop-for-girlfriend-send-scholarship-home-and-tell-salary-was-roaming-around-for-15-days-in-varanasi-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए बना फर्जी सिपाही: स्कॉलरशिप घर भेजकर बताता था वेतन, 15 दिन से घूम रहा था; पुलिस ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड के लिए बना फर्जी सिपाही: स्कॉलरशिप घर भेजकर बताता था वेतन, 15 दिन से घूम रहा था; पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Sun, 03 Aug 2025 11:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:11 AM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है। वह अपनी महिला मित्र के लिए वर्दी पहनकर घूमता था। उसे फोटो भी भेजता था। रामनगर थाने की पुलिस ने शक होने पर उससे पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
फर्जी सिपाही की जानकारी देतीं एसीपी कोतवाली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: रामनगर किले के पास शनिवार रात एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। 15 दिन से वह फर्जी आईकार्ड और वर्दी में लोगों की आंख में धूल झोंक रहा था। आरोपी चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के भोजपुर का सिद्धार्थ सिंह है।
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने बताया कि शनिवार को टीम किला मार्ग पर किशोरी बालिका इंटर कॉलेज के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी को वर्दी में देखकर शक हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि अपनी महिला मित्र को खुश करने के लिए वर्दी में फोटो भेजता था।
विज्ञापन
अर्दली बाजार से पुलिस की यूनिफॉर्म सिलवाई थी। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह के अनुसार, उसने मां को बताया था कि वह सिपाही के पद पर चयनित हुआ है। हाल ही में उसकी ट्रेनिंग खत्म हुई है। वह लंका के नासिरपुर सुसुवाही में किराये के मकान में रह रहा था। खास बात यह है कि वह कॉलेज से मिलने वाली 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप घर भेजकर उसे वेतन बताया था। पुलिस ने उसके परिजनों से भी थाने में पूछताछ की है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। - सरवणन टी, डीसीपी क्राइम