फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Facility to travel on ropeway using an NCMC card in Varanasi

वाराणसी रोपवे: एनसीएमसी कार्ड से सफर कर सकेंगे यात्री, 35वीं बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Wed, 23 Sep 2026 02:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 23 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

वाराणसी में रोपवे का संचालन जल्द ही शुरू होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Facility to travel on ropeway using an NCMC card in Varanasi
एनसीएमसी कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

वाराणसी शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 35वीं बैठक मंगलवार को हुई। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नए रूटों पर बस सेवा शुरू और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से रोपवे को जोड़ना भी शामिल रहा।

विज्ञापन


एनसीएमसी कार्ड से ही रोपवे में भी सफर कर सकेंगे। बैठक में मारकंडेय महादेव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, बाबतपुर और सिंधोरा जैसे नए रूटों पर बसें चलाने का फैसला किया गया। इससे शहरवासियों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


काशी दर्शन बस सेवा का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसमें ब्रांडिंग बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार होगा। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को सिटी बस और निर्माणाधीन रोपवे दोनों से जोड़ा जाएगा। यात्री अब एक ही कार्ड से दोनों सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित 250 नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी योजना बनाई गई है। संचालन के लिए वीरापट्टी, आखरी बाईपास, मोहनसराय (ट्रांसपोर्ट नगर) आयर में डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने पिछली बोर्ड बैठक के निर्णयों की समीक्षा की। 


उन्होंने अधिकारियों को बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार करने का निर्देश दिया। बसों में स्वच्छता और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया। नगर निगम सिटी बसों के सभी प्रमुख मार्गों पर आधुनिक बस शेल्टरों का निर्माण कराएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed