फेसबुक पर युवक कर रहा असलहों का प्रदर्शन, खुद को धर्म रक्षक बता कारतूस बेचने की करता है बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर असलहों और कारतूस के प्रदर्शन के साथ ही एक युवक द्वारा धर्म विशेष के प्रति विरोधी बातें करने की शिकायत पुलिस से की गई है। जिस फेसबुक यूजर की पुलिस से शिकायत की गई है वह अपनी वॉल पर खुलेआम असलहे और कारतूस खरीदने की पेशकश भी करता है। मामला शुक्रवार को एसएसपी की जानकारी में आने पर उन्होंने एसपी अपराध को जांच सौंप कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
वाराणसी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार दोपहर बाद मोहम्मद सत्तार खान, सलमान और फारूक खान ने एक-एक कर शिकायत की। शिकायत में वाराणसी पुलिस के साथ ही आईजी रेंज, एडीजी जोन और डीजीपी को भी टैग किया गया।
शिकायतकर्ताओं ने फेसबुक यूजर डबलू पंडित धर्म रक्षक की वॉल के कई स्क्रीनशॉट ट्वीट कर पुलिस को बताया कि वाराणसी निवासी युवक धर्म विशेष के खिलाफ लोगों को उकसा रहा है। खुलेआम असलहों और कारतूस का प्रदर्शन करने के साथ ही वह इन्हें खरीदने-बेचने की बातें भी करता है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी फेसबुक पर शेयर कर रखा है।
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान या सोशल नेटवर्किंगि वेबसाइट पर असलहों का प्रदर्शन और किसी धर्म विशेष या उससे जुड़े लोगों के खिलाफ ऊलजलूल बातें करना किसी भी तरीके से उचित नहीं है। ट्विटर के माध्यम से प्रकरण जानकारी में आने पर एसपी अपराध को जांच सौंप कर उन्हें कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
धर्म और बेटियों की रक्षा के लिए उठाया शस्त्र
फेसबुक यूजर डबलू पंडित धर्म रक्षक की वॉल पर पोस्ट किया गया है कि उसने धर्म और अपनी बहन बेटियों की रक्षा के लिए शस्त्र उठाया है। महादेव की सौगंध लेकर कहता हूं कि किसी भी बहन बेटी को मरने नहीं दूंगा। अपनी बहनों को बोल चुका हूं कि जहां बिना गोली के काम न चले वहां हमें बुलाओ।