{"_id":"5d4519328ebc3e6cbf3f586a","slug":"facebook-user-show-religion-saver-himself-offer-sell-weapons-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर युवक कर रहा असलहों का प्रदर्शन, खुद को धर्म रक्षक बता कारतूस बेचने की करता है बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर युवक कर रहा असलहों का प्रदर्शन, खुद को धर्म रक्षक बता कारतूस बेचने की करता है बातें
Sat, 03 Aug 2019 10:55 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फेसबुक पर असलहों और कारतूस के प्रदर्शन के साथ ही एक युवक द्वारा धर्म विशेष के प्रति विरोधी बातें करने की शिकायत पुलिस से की गई है। जिस फेसबुक यूजर की पुलिस से शिकायत की गई है वह अपनी वॉल पर खुलेआम असलहे और कारतूस खरीदने की पेशकश भी करता है। मामला शुक्रवार को एसएसपी की जानकारी में आने पर उन्होंने एसपी अपराध को जांच सौंप कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार दोपहर बाद मोहम्मद सत्तार खान, सलमान और फारूक खान ने एक-एक कर शिकायत की। शिकायत में वाराणसी पुलिस के साथ ही आईजी रेंज, एडीजी जोन और डीजीपी को भी टैग किया गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं ने फेसबुक यूजर डबलू पंडित धर्म रक्षक की वॉल के कई स्क्रीनशॉट ट्वीट कर पुलिस को बताया कि वाराणसी निवासी युवक धर्म विशेष के खिलाफ लोगों को उकसा रहा है। खुलेआम असलहों और कारतूस का प्रदर्शन करने के साथ ही वह इन्हें खरीदने-बेचने की बातें भी करता है। उसने अपना मोबाइल नंबर भी फेसबुक पर शेयर कर रखा है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान या सोशल नेटवर्किंगि वेबसाइट पर असलहों का प्रदर्शन और किसी धर्म विशेष या उससे जुड़े लोगों के खिलाफ ऊलजलूल बातें करना किसी भी तरीके से उचित नहीं है। ट्विटर के माध्यम से प्रकरण जानकारी में आने पर एसपी अपराध को जांच सौंप कर उन्हें कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
Trending Videos
धर्म और बेटियों की रक्षा के लिए उठाया शस्त्र
फेसबुक यूजर डबलू पंडित धर्म रक्षक की वॉल पर पोस्ट किया गया है कि उसने धर्म और अपनी बहन बेटियों की रक्षा के लिए शस्त्र उठाया है। महादेव की सौगंध लेकर कहता हूं कि किसी भी बहन बेटी को मरने नहीं दूंगा। अपनी बहनों को बोल चुका हूं कि जहां बिना गोली के काम न चले वहां हमें बुलाओ।