फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eyes became moist with a six funeral

एक साथ छह जनाजे देख नम हो गईं आंखें

Sat, 20 Aug 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 20 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
eyes became moist with a six funeral
पसरा मातम
मिर्जापुर के चुनार में रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को नाले में टवेरा डूबने के कारण आदमपुर के दीवानगंज निवासी बुनकर महबूब आलम सहित उनके परिवार के छह लोगों की मौत से मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। शोक में शुक्रवार को कारोबारियों ने दूकानें बंद रखीं। भोर में सभी छह शव मिर्जापुर से दीवानगंज लाए गए। दोपहर में अंसाराबाद कब्रिस्तान में शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर करीब दो हजार लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


दीवानगंज मुहल्ला निवासी महबूब आलम क्षेत्र में संभ्रांत शख्सियत के तौर पर पहचान रखते थे। बुधवार को उनकी बेटी सबीना अपने ससुराल से मायके आई थी। गुरुवार को महबूब अपने बेटा, बेटी और भांजा समेत परिवार के 12 सदस्यों के साथ पड़ोस की एक ट्रेवल एजेंसी से टवेरा किराये     पर लेकर चुनार के कासिम सुलेमानी दरगाह शरीफ पर जियारत के लिए घर के निकले थे। बड़े   बेटे इंतखाब उर्फ चिंटू घर पर ही थे।
विज्ञापन


चुनार में हादसा होने पर परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर घरवाले और रिश्तेदार घटनास्थल पर   पहुंचे परिवार वालों की मांग पर पुलिस   ने शवों को पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया। शुक्रवार की भोर में परिवार के लोग बनारस पहुंचे और सभी शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इंतखाब का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed