{"_id":"66f3442febc61c42c7028844","slug":"extortion-of-rs-15-lakh-demanded-to-allow-construction-work-on-the-land-varanasi-news-c-20-vns1056-738539-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का दुस्साहस: जमीन पर निर्माण कार्य करने देने के लिए मांगी 15 लाख की रंगदारी, पांच के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का दुस्साहस: जमीन पर निर्माण कार्य करने देने के लिए मांगी 15 लाख की रंगदारी, पांच के खिलाफ FIR
Wed, 25 Sep 2024 10:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:50 AM IST
सार
वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए 15 लाख की रंगदारी मांगी और निर्माण रोक दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के हरिहरपुर में आशीष कुमार सिंह की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को दबंगों ने रोक कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले को लेकर आशीष की तहरीर पर हरिहरपुर के विकास, अजय पटेल उर्फ रणधीर व संजय कुमार और प्रदीप पटेल व कॉलोनाइजर अजय मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह है पूरा मामला
बड़ी पटिया, भेलूपुर निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि गत 28 अगस्त की दोपहर हरिहरपुर में पांच मनबढ़ उनका निर्माण कार्य रोक दिए। मनबढ़ों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा कि पांचों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और रोहनिया क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। उधर, इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
29 अगस्त को दिए गए प्रार्थना पत्र पर नहीं हुई थी कार्रवाई
आशीष ने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने 29 अगस्त को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जांच अधिकारी ने उनसे पूछताछ ही नहीं की और विपक्षियों के प्रभाव में आकर मनमानी जांच रिपोर्ट भेज कर मामले को रफा-दफा कर दिया। इससे विपक्षियों का मन बढ़ गया और वह उन्हें धमकाने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से पुन: कार्रवाई की गुहार लगाई।