Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extorted three lakhs man by threatening to implicate son rape case in varanasi

Crime: बेटे को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर BSF जवान के पिता से ऐंठ लिए तीन लाख; FIR

Wed, 06 Mar 2024 07:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 07:35 PM IST
सार

Crime: बीएसएफ जवान के पिता के साथ ठगी के मामले पर लोहता पुलिस अलर्ट हो गई है। वाट्सएप कॉल की जांच की जा रही है। पीड़ित के अनुसार, विगत मंगलवार को उनकी मोबाइल पर एक वाट्सएप कॉल आई उसकी डीपी पर किसी पुलिस अधिकारी की फोटो लगी थी। 

विज्ञापन
Extorted three lakhs man by threatening to implicate son rape case in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के कोरौती गांव के एक बीएसएफ जवान को फर्जी मुकदमें में फंसाने के नाम पर उसके पिता से लगभग चार लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठगी होने की लिखित सूचना थाने पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोरौती गांव के अजय कुमार सिंह ने बताया कि उसका बेटा संदीप बीएसएफ में जयपुर (राजस्थान) में तैनात है। विगत मंगलवार को उनकी मोबाइल पर एक वाट्सएप कॉल आई उसकी डीपी पर किसी पुलिस अधिकारी की फोटो लगी थी। वाट्सएप कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रेप के एक मामले में तीन-चार लड़कों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें एक लड़का रो रहा है। उसने आपका नंबर दिया और बताया कि मेरे पापा से बात कर लीजिए। यह सुनकर मैं घबरा गया।
विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जांच कर रही पुलिस

पीड़ित के अनुसार, उससे अपने बेटे को छोड़ने की बात करने लगा तो उसने बताया कि हमें तीन-चार अधिकारियों से बात  करनी पड़ेगी, जिसके लिए चार लाख रुपया लगेगा। उन्होंने घबराकर अपने कई मित्रों से पैसा मांगकर बताए गए खातों में तीन लाख चालीस हजार रुपया भेज दिया।

शाम को जब उन्होंने अपने लड़के से फोन पर बात किया तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। तब उनको अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने थाने पर दी। प्रभारी निरिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed