फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Export of fishes to be done in Nepal, blueprint ready in first meeting

नेपाल में होगा मछलियों का निर्यात, पहली बैठक में खाका तैयार

Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Export of fishes to be done in Nepal, blueprint ready in first meeting
पूर्वांचल को मछली उत्पादन का हब बनाने और निर्यात करने के लिए शनिवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एपीडी, एमपीडा और मत्स्य विभाग की पहली बैठक हुई। इसमें मछली पालन और निर्यात के लिए किसानों को तकनीकी जानकारी, प्रोसेसिंग यूनिट, चारा, मछली के बच्चा पालन की आधुनिक हैचरी सहित कई जानकारी दी गई। साथ ही नेपाल में पहली खेप निर्यात करने करने के लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में बनारस समेत चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और मिर्जापुर के कई किसान शामिल हुए। जिन्होंने मछली के निर्यात और उत्पादन को लेकर अपनी कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीडा) के उप निदेशक लाहिरी ने कहा कि बनारस सहित पूर्वांचल का पानी और मिट्टी मछली पालन के लिए बेहतर है। मै एक किसान के यहां दौरे पर गया था। मछली पालन की तकनीक बेहतर थी। मछली पालन के लिए एमपीडा किसानों की मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपीडा के निदेशक डॉ कार्तिकेयन के कहा कि किसानों को आधुनिक मछली पालन और निर्यात की तकनीकी से रूबरू कराने के लिए 10 किसानों की टीम को विजयवाडा ले जाया जाएगा। जहां किसान मछली पालन, ब्रिडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग यूनिट की प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी।

जिंदा मछलियां भेजी जाएगा
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) डॉ सीबी सिंह ने बताया कि पहले चरण में जिंदा मछलियों को नेपाल भेजने की तैयारी है। इससे पहले किसानों को निर्यात के मानकों, मछली पालन, पैकेजिंग सहित कई तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। मत्स्य विभाग के उप निदेशक ने बताया कि मछलियों को निर्यात करने के लिए सरकारी आधुनिक हैचरी का निर्माण किया जाएगा। जहां उन्नत किस्म के बच्चे तैयार हो सकेंगे। इसके अलावा मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए आइस कांप्लेक्स का भी निर्माण किया जाएगा। मछली पालक जनार्दन, अजय सिंह, केएन सिंह नेे कहा कि नेपाल सहित अन्य देशों में निर्यात होने से अच्छी कीमत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed