फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Explanation sought from six teachers absent without notice from police recruitment exam duty.

Varanasi News: पुलिस भर्ती परीक्षा की ड्यूटी से बिना सूचना गैरहाजिर 6 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 13 Jun 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from six teachers absent without notice from police recruitment exam duty.
वाराणसी। पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होगी। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा ड्यूटी में 6 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर थे। डीआईओएस ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद 6 शिक्षकों ने अवकाश या मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति लिए बिना निर्धारित परीक्षा ड्यूटी नहीं की। इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना माना गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी न करने के कारण संबंधित शिक्षकों का जून 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया जा रहा है। उन्हें बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई की जद में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापक मृदुला राय, मृदुला नौटियाल और राहुल गोस्वामी, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापक संध्या, नवयुग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक सर्वेश पांडेय और जिला पंचायत कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक हेमा का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article