फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Expired medicines were kept in PHC before inauguration councilor informed CMO in varanasi

Varanasi: उद्घाटन से पहले PHC में रखी दीं एक्सपायरी दवाएं, पार्षद ने दी CMO को दी जानकारी; जानें क्या हुआ

Fri, 20 Jun 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 05:44 AM IST
सार

बूचड़खाने की जगह पीएचसी का उद्घाटन का होने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले ही यहां एक्सपायरी दवाइयां रखने का मामला सामने आ गया। इसकी जानकारी लगते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Expired medicines were kept in PHC before inauguration councilor informed CMO in varanasi
सीएमओ बोले- जांच कर होगी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: शहर दक्षिणी विधानसभा में जहां पहले बूचड़खाना हुआ करता था, वहां अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) बनकर तैयार हो गया है। यहां लोगों को निशुल्क इलाज मिलेगा। गुरुवार की शाम को इसका उद्घाटन होना था, इसके पहले दोपहर में ही किसी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायरी दवाइयां काउंटर पर रख दी।

विज्ञापन


पार्षद को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीएमओ को बता दिया। इसके बाद उद्घाटन से पहले वहां रखी दवाओं को हटाया गया। सीएमओ ने पूरे मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो शहर में किराये के भवन में चल रहे हैं, अब उनको नया भवन बनवाकर शिफ्ट करवाया जा रहा है। इसी के तहत आदिविश्वेश्वर वार्ड स्थित पत्थर गली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गुरुवार को दोपहर में ओंडेस्ट्रॉन इंजेक्शन के साथ ही कुछ दवाइयां ऐसी रखी गई थी, जिसकी एक्सपायरी डेट मई 2025 दर्ज थी। शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को शाम को इसका उद्घाटन करना था। इससे पहले स्वास्थ्य केंद्र पर इसको वहां रखा गया था, जहां से दवाओं का वितरण होने की व्यवस्था थी।

दी गई जानकारी

पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि इसकी एक्सपायरी दवाओं के रखने की जानकारी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को दी गई। उन्होंने भी दिखवाया तो वहां एक्सपायरी दवाएं मिलीं, जिसको हटवाया गया। जिस जगह किराए के भवन में स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था, वहां से सभी सामान यहां नए भवन में लाया गया है। उसी में ये दवाइयां आ गई है। इधर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने भी इसे कर्मचारियों की लापरवाही बताया है। कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक ने किया लोकार्पण
पत्थरगली में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को शहर दक्षिणी के विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिक वाचन, वैदिक पाठ एवं सुंदरकांड कर जगह का शुद्धिकरण कार्य किया गया। करीब 1300 स्क्वॉयर फीट में बने स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित ओपीडी चलने के साथ ही लोगों को निशुल्क दवाइयां भी मिलेंगी। 

विधायक ने कहा कि जब देश में कोरोना काल का संकट आया तब सभी लोग सरकारी अस्पतालों पर ही आश्रित रहे। लोगों को स्वस्थ रखने में इन अस्पतालों, एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान डाॅ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, अशोक जाटव, जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह, महानगर मंत्री दिलीप साहनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed