फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Experts from across india will participate in Varanasi decisions made at meeting in sampurnanand university

SSVV: काशी में देशभर के विशेषज्ञ जुटेंगे, बैठक में निर्णय; 5 साल के अनुभव के बिना नहीं बन सकेंगे प्राचार्य

Fri, 19 Dec 2025 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Dec 2025 11:43 AM IST
सार

Varanasi News: योग साधना केंद्र में कार्यपरिषद की बैठक के दाैरान कुलपति ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में देशभर के विशेषज्ञ जुटेंगे।

विज्ञापन
Experts from across india will participate in Varanasi decisions made at meeting in sampurnanand university
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्राचार्य पद की नियुक्ति के लिए अब पांच साल का अनुभव जरूरी होगा। इसके साथ ही प्रधानाचार्य, प्राचार्य और अध्यापकों की नियुक्ति में देशभर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षक विषय विशेषज्ञ नामित किए जाएंगे। वित्त समिति के वर्ष 2026-27 के बजट को स्वीकृत किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में योग साधना केंद्र में कार्यपरिषद की बैठक हुई। उच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर डॉ. रानी द्विवेदी को सहायक आचार्य, भाषा विज्ञान पद पर नियुक्ति की गई। प्राचार्य/ प्रधानाचार्य नियुक्ति की अर्हता के लिए कम से कम पांच वर्षों का अध्यापन अनुभव जरूरी होगा।  
विज्ञापन


संस्कृत महाविद्यालयों के अध्यापकों प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए संपूर्ण भारत के विवि/ महाविद्यालयों के विशिष्ट विषय विशेषज्ञ नामित किए जाने पर सहमति दी।  डॉ. ज्ञानेंद्र सांपकोटा, डॉ. विजय अनिरुद्ध सिंह, डॉ. पंकज एल जानी, कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी ने वर्चुअली बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्र, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. राजनाथ, प्रो. शंभूनाथ शुक्ल, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. दुर्गेश पाठक, डॉ. नितिन आर्य, प्रो. महेंद्र, प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा, प्रो. अमित माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed