फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Expectations on the stage of a dream Thirkta

उम्मीदों के मंच पर थिरकता एक ख्वाब

Thu, 07 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 07 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Expectations on the stage of a dream Thirkta
सोनी चौरसिया
लगातार 124 घंटे कथक कर विश्व कीर्तिमान बनाने का सपना लेकर मंच पर उतरी सोनी चौरसिया ने बुधवार रात 1 बजे तक अपने इस सफर के 55 घंटे पूरे कर लिए। बाईपास स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में बुधवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं के साथ ही शहर के विभिन्न जगहों से पहुंचे लोगों ने उसका उत्साह बढ़ाया। हौसलाअफजाई की। रात आठ बजे तक सोनी ने अपने ब्रेक के रिजर्व समय में से 45 मिनट बचाए रखा था।
विज्ञापन



कथक में त्रिचुर की हेमलता कमंडलू का 123 घंटे 15 मिनट लगातार नृत्य का विश्व रिकार्ड है। इसे तोड़ने के संकल्प के साथ शहर के बीबी हटिया निवासी कथक नृत्यांगना सोनी चार अप्रैल की शाम छह बजे से अपने अभियान पर है। ठुमरी, टुकड़ा तिहाई के साथ अलग-अलग भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर रही सोनी 55 घंटे बाद भी पूरी तरह तरोताजा और उत्साह से भरपूर नजर आईं।
विज्ञापन



 मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति करती सोनी का हौसला बढ़ाने के लिए प्रशंसक भी पहुंचते रहे। देर शाम तक प्रशंसकों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। नौ अप्रैल को रात नौ बजे सोनी का यह अभियान पूरा होगा। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के नियमानुसार चार घंटे नृत्य के बाद सोनी को 20 मिनट का ब्रेक लेना है लेकिन कभी दस मिनट तो कभी पंद्रह मिनट का ब्रेक लेकर वह अपना समय बचा रही है। रात 11 बजे तक उसने अपने पास 55 मिनट बचा रखा है। इस बीच डॉ. नीरज खन्ना के निर्देशन में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोनी ने बुधवार सुबह 4:40 बजे पूरे 40 मिनट का ब्रेक लिया। प्रशिक्षक राजेश डोगरा ने बताया कि इस ब्रेक के बाद 5:20 बजे से 9:20 बजे तक चार घंटे नृत्य के बाद 20 मिनट के बजाय उसने केवल दस मिनट ही आराम किया। इस समय तक उसने अपना 35 मिनट बचा लिया। 9:30 बजे से 1:30 बजे तक चार घंटे के सफर के बाद भी सोनी ने 20 में से केवल 15 मिनट ब्रेक लेकर बचे समय में पांच मिनट और जोड़ा। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे से 5:45 बजे तक चार घंटे के नृत्य में 15 मिनट का आराम किया। शाम 6 बजे तक उसके पास 45 मिनट बच गया। वहीं चार घंटे के अंतराल के बाद सोनी को नारियल पानी सहित अन्य जरूरी पेय पदार्थ दिया जा रहा है। इसके साथ ही शहद, पतली खिचड़ी, लहसून, शतावरी, अश्वगंधा और मूलेठी चूर्ण तीनों मिलाकर एक चम्मच पानी के साथ दिया जा रहा है।



सोनी चौरसिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना दी है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से भेजे गए शुभकामना संदेश को लेकर बुधवार को पीएम संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा पहुंचे। सोनी के परिवारीजनों को पत्र भेंट किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed