{"_id":"6b0a82e9c97907e6db026514","slug":"exhibition-of-rare-photographs-from-freedom-movement-set-up-at-bhu-in-varanasi-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में आजादी के आंदोलन की झलक: 300 दुर्लभ चित्रों में दिखे क्रांतिकारियों के हस्ताक्षर व ऐतिहासिक दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में आजादी के आंदोलन की झलक: 300 दुर्लभ चित्रों में दिखे क्रांतिकारियों के हस्ताक्षर व ऐतिहासिक दस्तावेज
Sat, 28 Nov 2026 01:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:04 PM IST
सार
बीएचयू में स्वतंत्रता आंदोलन के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें आजादी के संघर्ष की अनमोल विरासत सजी। 300 दुर्लभ चित्रों में क्रांतिकारियों के हस्ताक्षर व ऐतिहासिक दस्तावेज दिखे।
विज्ञापन
बीएचयू के महामना अभिलेखागार में 300 दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में पहली बार महान क्रांतिकारी चंद्रेशखर आजाद के हिंदी हस्ताक्षर से लेकर लक्ष्मीबाई के युद्ध में वीरगति समेत स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े करीब 300 दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार और महामना अभिलेखागार की ओर से मालवीय हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में इसे लगाया गया।
विज्ञापन
1857 के विद्रोह से संबंधित झांसी की रानी, तात्या टोपे के विद्रोह, अवध में सरकार के गठन और बेगम हजरत महल के नेपाल प्रस्थान से जुड़े अभिलेख यहां देखने को मिले। 11 बड़े क्रांतिकारियों में से सिर्फ चंद्रशेखर आजाद का हस्ताक्षर हिंदी की देवनागरी लिपि में मिला।
विज्ञापन
1905 के बंग-भंग के बाद बनारस में स्वदेशी आंदोलन, बीएचयू और क्रांतिकारी आंदोलन से संबंधित सामग्री के साथ ही 1906 के कुंभ मेले के दुर्लभ छायाचित्र और रिपोर्ट भी मिले। 11 क्रांतिकारियों में शचींद्रनाथ सान्याल, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां, जोगेश चंद्र चटर्जी, मन्मथनाथ, रामकृष्ण खत्री, भूपेंद्रनाथ सान्याल, गोविंद चरन और रामनाथ पांडेय के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
Trending Videos
आईआईटी और बीएचयू के हेरिटेज भवनों का नक्शा लगाकर 110 साल पुरानी कुशल कारीगरी और बारीकियों को पूरे डिटेल के साथ समझाया गया था। इसे आईआईटी बीएचयू के ही वैज्ञानिकों ने करीब दो महीने में तैयार किया है। जबकि आज से 110 साल पहले महामना ने इन नक्शों को बनवाकर भवनों का निर्माण कराया था। इसमें हर एक कलाकृतियों और झरोखों की छोटी सी छोटी डिजाइन बड़ी सफाई से बनाई गई थी।
आईआईटी से 10, 64 चित्र यूपी आर्काइव से मिले
महामना अभिलेखागार के समन्वयक प्रो. ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि आईआईटी बीएचयू से 10 चित्र भेजे गए। प्रदर्शनी में आईआईटी बीएचयू की विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. अमिता सिन्हा के निर्देशन में बीएचयू स्थापत्य विरासत से संबंधित भवनों की इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चरल स्टाइल पर आधारित फोटो दिखाए गए। उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री की ओर से 64 चित्र लगवाए गए थे।
प्रो. सिंह ने बताया कि ‘ऐतिहासिक अभिलेखों का महत्व और संरक्षण’ विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी और संगोष्ठी हुई। ऐतिहासिक अभिलेखों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही प्राथमिक स्रोतों पर आधारित तथ्यपरक इतिहास लेखन का काम किया गया। खासकर बनारस के इतिहास के अध्ययन और अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार और महामना अभिलेखागार में संरक्षित दुर्लभ दस्तावेजों, पत्रों, छायाचित्रों और प्रतिवेदनों का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य वक्ता वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट के प्रो. संजीव कुमार, वसंत कन्या महाविद्यालय की डॉ. श्वेता सिंह डॉ. गौतम चंद्र, ऋषभ वर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचारों को रखा।