फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Executive Officer Association handed over check of three lakh 51 thousand to Mani Manjari Rai's father

मणि मंजरी राय के पिता को अधिशासी अधिकारी संघ ने सौंपा 3.51 लाख का चेक

Thu, 03 Sep 2020 05:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Executive Officer Association handed over check of three lakh 51 thousand to Mani Manjari Rai's father
अधिशासी अधिकारी संघ ने सौंपा चेक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुआन गांव पहुंचा। वहां अधिशासी अधिकारी स्वर्गीय मणि मंजरी राय के पिता जय ठाकुर राय को तीन लाख 51 हजार का सहायतार्थ चेक दिया।

विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी की मौत और अब तक की जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि  मणि मंजरी राय एक जिंदा दिल इंसान थी।
विज्ञापन



उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठना चाहिए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने संघ की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर जय प्रकाश यादव, रंग बहादुर पटेल, मनोज यादव, अमित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Executive Officer Association handed over check of three lakh 51 thousand to Mani Manjari Rai's father
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

छह जुलाई की थी आत्महत्या:
गौरतलब हो कि छह जुलाई की रात शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित फ्लैट में ईओ नगर पंचायत मनियर मणि मंजरी राय का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया था। मामले में मणि मंजरी के भाई ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था।

जांच में जुटी पुलिस ने चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और इस समय वह जेल में है। लेकिन चालक के अलावा कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस बीच चेयरमैन भीम गुप्ता और ईओ सिकंदरपुर संजय राव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एंटीसिपेट्री बेल(जमानत) के लिए अर्जी डाली है।

चेयरमैन भीम गुप्ता को अगली डेट आठ सितंबर की दी गई है, जबकि ईओ संजय राव के मामले की फाइल ही नहीं पुटअप की गई। उधर, बाबु इस फिराक में हैं कि उन्हें मौका मिले तो वे आत्म समर्पण कर दें। हालांकि इस बीच पुलिस भी 82/83 की कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है, जिससे आरोपियों के परिवार वालों में अब भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed