फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   examination will be start from 9 march in kashi vidyapith

नौ मार्च से शुरू होंगी महात्मा काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 21 Feb 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Feb 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
examination will be start from 9 march in kashi vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : file photo
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में नौ मार्च से होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए मंगलवार को जिलेवार केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई। इस बार 247 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

बलिया में सर्वाधिक 71 और दूसरे नंबर बनारस में 56 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में इस बार करीब 3.20 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा की कापियां आ गई हैं, वहीं छात्र संख्या के साथ ही अब केंद्रों की सूची भी फाइनल हो गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि जिलेवार केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद जल्द नोडल सेंटर पर कापियां भेजवा दी जाएंगी।

जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र भी अपलोड करा दिया जाएगा।

जिलेवार परीक्षा केंद्र
बलिया    71
बनारस    56
चंदौली    38
भदोही    17
मिर्जापुर    37
सोनभद्र    28

परीक्षा कार्यक्रम पर उठाए सवाल

examination will be start from 9 march in kashi vidyapith
exam shimla
काशी विद्यापीठ में होने वाली परीक्षा के लिए वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम पर छात्रों ने सवाल उठाया है।

मंगलवार को छात्रनेता शशांक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

बताया कि कई तिथियों पर एक ही दिन दो-दो परीक्षा है। इससे छात्र परेशान हैं। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed