{"_id":"66bfe3f3fc22f5a4fd00fea4","slug":"exam-will-held-in-online-mode-at-13-centers-in-the-district-varanasi-news-c-20-vns1075-696326-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2024: वाराणसी में 13 केंद्रों पर 11402 अभ्यर्थी ऑनलाइन देंगे परीक्षा, शुरुआती तीन दिनों का शेड्यूल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UGC NET 2024: वाराणसी में 13 केंद्रों पर 11402 अभ्यर्थी ऑनलाइन देंगे परीक्षा, शुरुआती तीन दिनों का शेड्यूल तय
Sat, 17 Aug 2024 06:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:45 PM IST
सार
वाराणसी में यूजीसी की नेट की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां 13 केंद्रों पर 11402 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे। इसे लेकर शुरुआती तीन दिनों का शेड्यूल तय हो गया है।
विज्ञापन
UGC NET 2024
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 21 अगस्त से चार सितंबर तक प्रस्तावित परीक्षा के लिए शुरुआती तीन दिनों का शेड्यूल और परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। 21, 22 और 23 अगस्त को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 11402 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन 21 अगस्त को जिले के दो केंद्रों पर 1396 अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी।
यूजीसी की नेट परीक्षा 18 जून को हुई थी, जो गड़बड़ी की शिकायतों के बाद निरस्त कर दी गई। अब एनटीए ने दोबारा परीक्षा कराने के लिए 21 अगस्त से चार सितंबर की तिथि निर्धारित की। इसमें 26 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अवकाश के कारण इस दिन की परीक्षा स्थगित कर 27 को कराने की व्यवस्था बनाई गई है। एनटीए ने परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इस बार टाटा कंसल्टेंसी (टीसीएस) को दी है।

Trending Videos
जिले में पहले दिन दो केंद्रों घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरहुआ और ऑयन डिजिटल जोन आईडीजेड हरहुआ पर दो पालियों में परीक्षा होगी। दोनों केंद्रों पर सुबह की पाली में 731 और दोपहर में 665 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 22 अगस्त की परीक्षा के लिए सुबह की पाली में 3420, शाम को 3122 और 23 अगस्त की परीक्षा के लिए सुबह की पाली में 345 और शाम की पाली में 3119 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
नेट के सिटी को-ऑर्डिनेटर मुकेश शेलत के मुताबिक, इस बार परीक्षा ऑनलाइन होगी। पहली पाली में सुबह नौ से 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक परीक्षाएं होंगी। सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों पर मैन पावर बढ़ाए गए हैं।