मेरठ के अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर (एडीजे-12) की अदालत द्वारा रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाए जाने के पीछे वैज्ञानिक साक्ष्यों की सबसे मजबूत भूमिका रही। अमित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पत्नी से अमरदीप से संबंध खत्म करने को कहा था जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी जान लेने की खौफनाक साजिश रची।
इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर 26 जून 2025 को आरोप-पत्र दाखिल किया था। इस बीच आरोपी अमरदीप को जमानत मिल गई थी लेकिन अदालत द्वारा सभी साक्ष्यों और 12 गवाहों के आधार पर दोषी ठहराए जाते ही पुलिस ने उसे दोबारा जेल भेज दिया और शुक्रवार को सजा का एलान कर दिया।
2 of 17
अमित हत्याकांड की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. कपिल गर्ग की गवाही: जबरदस्ती गला घोंटने पर ही टूटती हैं ये हड्डियां
वादी के वकील बलराज सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कपिल गर्ग की कोर्ट में दी गई गवाही अपराधियों के ताबूत की आखिरी कील साबित हुई। डॉक्टर ने कोर्ट को बताया अमित का पोस्टमार्टम 13 अप्रैल 2025 को शाम 5:45 बजे से 6:30 बजे के बीच हुआ था। ऑक्सीजन की कमी के कारण अमित के चेहरे पर हल्का नीलापन था, दोनों आंखें बंद व कंजस्टेड थीं और हाथों के नाखून नीले पड़ चुके थे। चेहरे व नाक की बाईं ओर रगड़, तथा निचले होंठ और दोनों एड़ियों पर खरोंच के निशान थे।
3 of 17
आरोपी पत्नी रविता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन के दाहिने हिस्से पर चोट थी और त्वचा खोलने पर नीचे सूजन व खून के थक्के मिले। सबसे अहम बात, थायरॉइड कार्टिलेज के दोनों सुपीरियर कॉर्न और हायोइड हड्डी टूटी हुई थीं, जिसके कारण गर्दन एक तरफ झुकी हुई थी। डॉक्टर ने अदालत में पूरी तरह स्पष्ट किया कि यह चोटें दर्शाती हैं कि अमित ने मौत से पहले अपनी जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था और ऐसी हड्डियां तभी टूटती हैं जब कोई व्यक्ति किसी का जबरदस्ती गला घोंटता है।
4 of 17
आरोपी प्रेमी अमरदीप की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुआ था खौफनाक साजिश का पर्दाफाश
वारदात के दिन अमित अन्य दिनों की तरह बिस्तर पर सोने के बजाय बाहर चारपाई पर मृत मिले थे और शव के नीचे सांप दबा था। गांव वालों ने सपेरा बुलाकर सांप पकड़वाया। सुबह करीब 8:30 बजे भाई मोनू मौके पर पहुंचा और परिजन अमित को जिला अस्पताल ले गए।
5 of 17
अमित हत्याकांड में दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद अमित की मां के छलके आंसू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित करते हुए एक बड़ा संशय जताया कि यह मामला सर्पदंश (सांप के डंसने) का नहीं लग रहा है। डॉक्टरों की इस बात पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। जब परिजनों ने रविता को फोन कर इसकी जानकारी दी, तो वह बुरी तरह घबरा गई।