{"_id":"6771a87b89fe00d864051605","slug":"exam-material-will-be-distributed-for-semester-exams-from-today-varanasi-news-c-20-vns1021-838942-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आज से बांटी जाएगी परीक्षा सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आज से बांटी जाएगी परीक्षा सामग्री
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं दो जनवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए गोपनीय थैला व परीक्षा सामग्री का वितरण 30 और 31 दिसंबर को किया जाएगा। गोपनीय थैला व परीक्षा सामग्री प्राप्त करने के लिए देश के साथ ही पूर्वांचल भर के सभी संबद्ध संस्कृत महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 30 दिसंबर को राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू कश्मीर के अलावा बरेली, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, एटा, इटावा, सिद्धार्थनगर,संतकबीरनगर, बुलंदशहर, बदायूं, गाजियाबाद, उन्नाव, मथुरा, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, कौशांबी, झांसी, बांदा, कन्नौज, चित्रकूट और अयोध्या के केंद्राध्यक्षों को गोपनीय थैला प्रदान किया जाएगा। 31 दिसंबर को रायबरेली, कानपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, संत रविदास नगर, बहराईच, बस्ती, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, बाराबंकी, कौशांबी, मिर्जापुर, आंबेडकरनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, महाराजगंज, लखनऊ, शाहजहांपुर और विश्वविद्यालय परिसर के केंद्राध्यक्षों को गोपनीय थैला दिया जाएगा।
परीक्षा के लिए बनाए गए दो केंद्राध्यक्ष : डाॅ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय में परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली के प्रो. शंभूनाथ शुक्ल और दूसरी पाली के लिए प्रो. हरिशंकर पांडेय को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ प्रथम पाली के लिए 60 और द्वितीय पाली के लिए 30 कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। ब्यूरो