{"_id":"68087adf1d5230d0860758f0","slug":"exam-in-sampurnanand-sanskrit-vishwavidyalaya-center-heads-arrived-from-11-states-to-collect-copies-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam in SSVV: 11 राज्यों से परीक्षा की कॉपी और पेपर लेने पहुंचे केंद्राध्यक्ष, दो दिन शेष; जानें लें ये अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam in SSVV: 11 राज्यों से परीक्षा की कॉपी और पेपर लेने पहुंचे केंद्राध्यक्ष, दो दिन शेष; जानें लें ये अपडेट
Wed, 23 Apr 2025 11:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:00 AM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय शास्त्री प्रथम सेमेस्टर और तीन वर्षीय शास्त्री के पंचम सेमेस्टर के परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 25 अप्रैल से चार मई यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya Varanasi: संपूर्णानंद संस्कृत विवि और संबद्ध देश भर के महाविद्यालयों में 25 अप्रैल से होने वाली परीक्षा में अब केवल दो दिन बचे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही कॉलेजों में परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। यूपी समेत 11 राज्यों से केंद्राध्यक्ष विश्वविद्यालय में कॉपी, पेपर लेने पहुंचे।
विज्ञापन
25 अप्रैल से 4 मई तक परीक्षा के लिए यूपी समेत 11 राज्यों में 350 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी के बाहर के राज्यों में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-काश्मीर में विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2024-2028 चार वर्षीय आठ सेमेस्टर के शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के संस्थागत / व्यक्तिगत, सत्र 2022-2025 तीन वर्षीय शास्त्री छह सेमेस्टर वाले पंचम सेमेस्टर के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक / श्रेणी सुधार / एक विषयक परीक्षा कराई जानी है।
विज्ञापन
परीक्षा गोपनीय सामग्री वितरण समिति के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार को 187 केंद्राध्यक्ष कॉपी, पेपर सहित परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री लेने पहुंचे। सुबह 9 बजे से सीसी कैमरे की निगरानी में कॉपी, पेपर का वितरण किया गया।
यूपी-बरेली/ पीलीभीत, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ, बिजनौर, एटा, इटावा/ औरैया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बुलंदशहर, बदायूं, गाजियाबाद, उन्नाव, मथुरा, देवरिया, गोरखपुर, हरदोई, झांसी, बांदा, जालौन, कुशीनगर, मुरादाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, गोंडा/ बलरामपुर, हाथरस, प्रयागरज, अयोध्या से पहुंचे।