रोडवेज बस से टकराई कार, मां से मिलकर लौट रहे पूर्व सीआरपीएफ जवान समेत पत्नी और बेटे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार खत्म हो गया। गुरुवार देर रात हुए हादसे में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान समेत पत्नी और बेटे की मौत होने से गांव में कोहराम मच गया है। जबकि कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हृदेश कुमार सिंह (48) पुत्र सत्य नारायण सिंह आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा के रहने वाले थे। वह शहर के करतालपुर में मकान बनाकर रहते थे।
गुरुवार को हृदेश कुमार सिंह अपनी पत्नी रंभा सिंह (45) और पुत्र सौरभ सिंह (18) के साथ कार से अपने पैतृक गांव में मां शकुंतला देवी से मिलने के लिए गए थे। कार को भीलमपुर छपरा निवासी विजय कमार सिहं (45) पुत्र स्व. देवव्रत सिंह चला रहे थे।
रात 11 बजे वहां से लौटते वक्त मंदुरी हवाई पट्टी के पास आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही रोजवेज बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद कार चालक दो किलोमीटर आगे जा कर आरा मशीन पर बस छोड़ फरार हो गया। हृदेश सिंह का बड़ा पुत्र शुभम बीटेक कर राजस्थान में नौकरी करता है। उनका भाई रोजवेज में परिचालक है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।