फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Every fourth person who undergoes corona examination is infected, 1597 people confirmed infection in one day in varanasi

वाराणसी ः कोरोना जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित, एक दिन में 1597 लोगों मे संक्रमण की पुष्टि

Sun, 18 Apr 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Apr 2021 10:21 PM IST
सार

अप्रैल में रविवार तक 19,628 मरीज मिल चुके हैं। इसमें भी केवल पांच दिन में ही 9897 नए मरीज मिले, 32 ने गवाईं जान

विज्ञापन
Every fourth person who undergoes corona examination is infected, 1597 people confirmed infection in one day in varanasi
Demo Pic - फोटो : PTI

विस्तार

वाराणसी में कोरोना जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। रविवार को मिले 6397 सैंपल की रिपोर्ट में 1597 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना काल मे एक दिन में सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत भी रविवार को हुई।

विज्ञापन


अप्रैल में रविवार तक 19,628 मरीज मिल चुके हैं। इसमें भी केवल पांच दिन में ही 9897 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद कुल 42,303 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें 26,891 डिस्चार्ज होने और 437 की मौत के बाद भी 14,975 लोग एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के संक्रमित मरीजों के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच दिनों में 32 मरीजों ने अपनी जान गवाईं है। रविवार को अस्पताल से केवल एक मरीज ही डिस्चार्ज किया गया। वहीं होम आइसोलेशन में 1149 लोगों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

Every fourth person who undergoes corona examination is infected, 1597 people confirmed infection in one day in varanasi
वाराणसी जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला

 जिला जेल 36 संक्रमित
 जिला जेल में कैदी समेत 36 लोग संक्रमित हुए हैं इसके अलावा बीएचयू हॉस्टल, आइएमएस समेत कैंपस में 30 लोग, जबकि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में चार, होटल ब्रॉडवे में पांच लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा भेलूपुर स्टैटिक बूथ में भी 12,सप्त सागर, सर्किट हाउस, सामनेघाट, कैवल्यधाम कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी सहित अलग-अलग जगहों से संक्रमित मरीज मिले हैं।

संक्रमण दर में उतार चढ़ाव जारी
डेट    रिपोर्ट     मरीज     संक्रमण दर
18 अप्रैल  6394    1597  24.97
17 अप्रैल  6318    2272  35.96
16 अप्रैल  5598  2002   35.76
15 अप्रैल  6874  2484  36.13
14 अप्रैल  6617  1484  22.42

Every fourth person who undergoes corona examination is infected, 1597 people confirmed infection in one day in varanasi
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में छह, दीनदयाल में तीन की मौत
रविवार को जिन दस लोगों की मौत हुई, उसमें सबसे ज्यादा बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 6 लोगों की जान गई। बीएचयू में भर्ती गायघाट निवासी 60 वर्षीय पुरुष, शिवपुर निवासी 72 वर्ष की महिला, शिवपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, भगवानपुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष और मिर्जामुराद निवासी 80 वर्षीय महिला के साथ ही सामने घाट निवासी 45 वर्षीय महिला की भी बीएचयू में मौत हुई है। इसके अलावा  दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 37 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरुष और जिला जेल निवासी 50 वर्षीय महिला और अपेक्स हॉस्पिटल में भी गुरुधाम कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed