फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Even after spending the entire budget, the organization did not complete the work

Varanasi News: पूरा बजट खर्च करने के बाद भी संस्था ने पूरा नहीं किया काम

Sun, 06 Apr 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Even after spending the entire budget, the organization did not complete the work
सदर तहसील के भवन निर्माण में देरी के मामले में राजकीय निर्माण निगम की भदोही इकाई के छह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि कार्यदायी संस्था से कई बार स्पष्टीकरण और उपयोगिता प्रमाणपत्र मांगा गया, लेकिन स्पष्टीकरण में यह बताया गया कि पूरी धनराशि खर्च हो चुकी है। निर्माण कार्य मूल लागत में पूर्ण किया जाना संभव नहीं है।
नजारत कलेक्ट्रेट सालिकराम की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, सदर तहसील के भवन निर्माण के लिए 31 दिसंबर 2016 को 6 करोड़ 04 लाख 49 हजार रुपये स्वीकृत हुए।
विज्ञापन

इसमें 3.40 करोड़ रुपये अनावासीय और 2.64 करोड़ रुपये आवासीय भवन के लिए थे। अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए पहली किस्त 1.70 करोड़ और आवासीय भवनों के लिए 1.32 करोड़ जारी किए गए थे। निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी। निर्माण कार्य निगम की भदोही इकाई की ओर से जनवरी 2018 में शुरू कराया गया। शेष दूसरी किस्त भी 16 दिसंबर को 2019 को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पूरा भुगतान होने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने काम पूरा नहीं किया है। कई बार स्पष्टीकरण और उपयोगिता प्रमाणपत्र की मांग की गई लेकिन बताया गया कि उनकी ओर से पूरी राशि खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed