फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Even after one year two cisterns and one pond

एक साल बाद भी नहीं संवर पाए दो कुंड और एक तालाब

Fri, 21 Apr 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Apr 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के लुप्त हो रहे कुंड और तालाब संवारने का काम नगर निगम की सुस्ती से लटका हुआ है। जिस काम को बीते दिसंबर में पूरा किया जाना था, मॉनीटरिंग के अभाव में साढ़े तीन महीने बाद भी खत्म नहीं किया जा सका है।      अब इसकी मियाद मई तक बढ़ा  दी गई है।

 


 ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत शहर के चार कुंड संवारने का जिम्मा लिया था। बाद में सारनाथ स्थित सारंग तालाब के अलावा लक्ष्मी कुंड, दुर्गा कुंड और लाटभैरव तालाब के काम को ही अपने पास रखा। इनके मरम्मत एवं सुंदरीकरण का काम केंद्रीय एजेंसी एनबीसीसी करा रही है। एक साल पहले शुरू हुए कार्य के तहत लक्ष्मी कुंड को 1.25 करोड़ की लागत से पत्थर लगाने से लेकर सोलर लाइट, फव्वारे, पैडल वोट लगाने का काम चल रहा है। भित्ति चित्र बनाए जा रहे हैं। कुंड पर 20 सोलर लाइट, एक हाईमास्ट, दो पैडल वोट और चार फव्वारे लगाए जाने हैं।

विज्ञापन

 


इसी तरह 2.65 करोड़ से दुर्गा कुंड को संवारने का काम भी मार्च तक पूरा करना था। चार फरवरी को दौरे पर आए मिशन स्वच्छ भारत के डाइरेक्टर और केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने दुर्गा कुंड को मॉडल   के रूप में तैयार करने के साथ ही समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके काम अधूरा है। लगभग एक करोड़ में होने वाले लाटभैरव तालाब के सुंदरीकरण का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed