फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Evaluation of Inter answer sheets will end today

Varanasi News: आज खत्म होगा इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 28 Mar 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of Inter answer sheets will end today
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है। जिले में आवंटित 1.38 लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से अब सिर्फ 15 हजार का मूल्यांकन शेष है। इंटर का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को खत्म हाेने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका जांची जा रही है। जिले में इंटर की कुल 56636 उत्तर पुस्तिका आवंटित हुई थी। बुधवार को 5744 के साथ अब तक 53515 का मूल्यांकन पूरा हो गया। इस केंद्र के पांच टेबल पर कार्य समाप्त हो चुका है। शेष 5304 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी बृहस्पतिवार तक संपन्न होने की उम्मीद है। वहीं हाईस्कूल में कुल 81638 उत्तर पुस्तिकाओं में से 76792 जांची जा चुकी हैं। शेष 9994 का ही मूल्यांकन होना है। डीआईओएस राजेंद्र यादव ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। तय समय तक इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed