फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ESIC turns 75, explains the benefits of insurance

Varanasi News: ईएसआईसी के 75 वर्ष, बीमा के लाभ बताए

Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
ESIC turns 75, explains the benefits of insurance
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को उप क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यशाला हुई। इसमें अधिकारियों ने बीमा, हितलाभ, दावों की प्रतिपूर्ति के बारे में बताया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों को सीपीआर की तकनीक बताई। मुख्य अतिथि के तौर पर बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता, ईएसआईसी के संयुक्त निदेशक संजय कुमार, उप निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। संयुक्त निदेशक संजय कुमार की अध्यक्षता में विशेषज्ञों ने ईएसआईसी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक आलोक कुमार मिश्र ने बीमित व्यक्तियों को मिलने वाले पांच प्रमुख हितलाभों की जानकारी दी। वहीं, उप निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने नियोक्ताओं को मासिक अंशदान और राजस्व व्यवस्था की बारीकियों से समझाया। लहुराबीर डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार सिंह ने मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति और दावों के निस्तारण की प्रक्रिया बताई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सीपीआर की प्रस्तुति दी। ओपन हाउस सत्र में अधिकारियों ने नियोक्ताओं के सवालों के जवाब दिए। संचालन सहायक निदेशक कृष्ण मुरारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed