फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   esha gupta visit varanasi Film actress served food to helpless in Apna Ghar Ashram said Kashi is wonderful place

वाराणसी पहुंची ईशा गुप्ता: अपना घर आश्रम में असहायों को फिल्म अभिनेत्री ने परोसा खाना, कहा- काशी अदभुत जगह

Thu, 28 Oct 2021 09:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Oct 2021 09:09 PM IST
सार

फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता गुरुवार को वाराणसी पहुंची।  सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में असहायों के बीच समय बिताया। आश्रम में रहने वाले लोगों को खाना परोस कर खिलाया। 

विज्ञापन
esha gupta visit varanasi Film actress served food to  helpless in Apna Ghar Ashram said Kashi is wonderful place
अपना घर आश्रम में ईशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल और फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता गुरुवार को वाराणसी पहुंची। यहां आने के बाद वह सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम पहुंची, जहां रहने वाले असहाय, आश्रयहीन और लावारिस लोगों के साथ उन्होंने बातचीत की। इसके अलावा यहां खाना परोस कर भी खिलाया।

विज्ञापन


अपना घर आश्रम पहुंचने के बाद ईशा ने पहले हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया इसके बाद उनके साथ समय बिताया। ईशा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी एक अदभुत जगह है और अपना घर आश्रम आकर मन को गजब का सुकून मिला है। कहा कि अपना घर आश्रम का नाम ही अपनत्व से भरा है। जिस तरह से अपने घर में सबका ख्याल रखा जाता है, ठीक उसी तरह अपना घर में भी देखभाल की जाती है।
विज्ञापन


आश्रम के निरंजन कुमार ने बताया कि अपना घर में निशक्तजनों को लाकर उनका इलाज, देखभाल किया जाता है। अपना घर में आकर रहने वालों को प्रभुजी कह कर संबोधित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मां अन्नपूर्णा दर्शन: साल में चार दिन ही मिलते हैं माता के दर्शन, धनतेरस से अन्नकूट तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

 

आश्रम में भजन-कीर्तन और गीत-संगीत के कार्यक्रम भी

esha gupta visit varanasi Film actress served food to  helpless in Apna Ghar Ashram said Kashi is wonderful place
अपना घर आश्रम में ईशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
अपना घर आश्रम में रहने वाले लोगों के घर का माहौल देने के लिए समय-समय पर भजन-कीर्तन, गीत-संगीत के कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। अब तक आश्रम के अपनों से मिलन अभियान के तहत अपना घर संस्था द्वारा 144 प्रभुजी को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है।
फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता गुरुवार को वाराणसी पहुंची। सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में असहायों के बीच समय बिताया। आश्रम में रहने वाले लोगों को खाना परोस कर खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed