फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Escalators and lifts will be installed on all platforms of Cantt railway station Varanasi

वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर लगेंगे एस्केलेटर और लिफ्ट

Sun, 08 Aug 2021 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Aug 2021 11:59 PM IST
सार

एस्केलेटर और लिफ्ट लगने से यात्रियों को सहूलियत होगी। प्लेटफार्म की सीढ़ियों से भारी भरकम सामना लेकर चढ़ना और उतरना आसान हो जाएगा

विज्ञापन
Escalators and lifts will be installed on all platforms of Cantt railway station Varanasi
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने की तैयारी जोरों पर हैं। इसके तहत स्टेशन के कुल 11 प्लेटफार्मों पर छह एस्केलेटर और छह लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके लिए कुल 6.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसे जल्द ही प्लेटफार्मों पर स्थापित किया जाएगा। इस व्यवस्था से अब यात्रियों को प्लेटफार्म की सीढ़ियों से भारी भरकम सामना लेकर चढ़ना और उतरना आसान होगा।

विज्ञापन

 
स्टेशन पर वर्तमान में नौ प्लेटफार्म मौजूद हैं। इसके साथ दो अन्य नए प्लेटफार्म 10 और 11 का निर्माण भी कराया जाएगा। स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार सहित प्लेटफार्म नंबर चार-पांच और आठ-नौ पर कुल चार एस्केलेटर पहले से लगाए गए हैं। जिनमें चार-पांच और आठ-नौ पर लिफ्ट भी मौजूद है। एस्केलेटरऔर लिफ्ट की सुविधा से प्लेटफार्मों पर आने वाले दिनों में यात्रियों को काफी सहूलियत हो मिलेगी। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए मुख्य द्वार या प्लेटफार्म नंबर नौ के बाहर से किसी भी प्लेटफार्म तक पहुंचने में सीढ़ियों पर ज्यादा भाग दौड़ भी नहीं करना होगा। 
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि स्टेशन के सभी 11 प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाया जाएगा। इसके लिए 6.50 करोड़ प्रस्तावित है। जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों को पहले से और भी सहूलियत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों को भी मिलेगा लाभ 
स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा से दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी। वह लिफ्ट की सहायता से किसी भी प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंचने और सफर के लिए साथ लाए सामान को आसानी से ला और लेजा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed