{"_id":"68ca86ba8cc991d5bb033451","slug":"equity-mutual-funds-investors-from-uttar-pradesh-are-at-the-forefront-in-investing-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इक्विटी म्यूचुअल फंड: यूपी के निवेशक पैसा लगाने में सबसे आगे, महाराष्ट्र, दिल्ली-गुजरात जैसे बड़े राज्य पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्विटी म्यूचुअल फंड: यूपी के निवेशक पैसा लगाने में सबसे आगे, महाराष्ट्र, दिल्ली-गुजरात जैसे बड़े राज्य पीछे
Wed, 17 Sep 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान
बीरेंद्र कुमार शुक्ल, अमर उजाला, वाराणसी
बीरेंद्र कुमार शुक्ल, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के निवेशक पैसा लगाने में सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात जैसे बड़े राज्य काफी पीछे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
मनी प्लांट
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश के निवेशक मोटा मुनाफा कमाने के लिए जोखिम के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में जमकर पैसा लगा रहे हैं। यही वजह है कि तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक एयूएम (प्रबंधन के अधीन परिसंपत्ति) वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।
महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात जैसे बड़े राज्य काफी पीछे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में शुद्ध निवेश मासिक आधार पर 22 फीसदी घटकर अगस्त में 33,430.37 करोड़ रुपये रह गया।
निवेश में गिरावट से म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एयूएम भी 75.10 लाख करोड़ से कम होकर 74.93 करोड़ रुपये रह गया। अगर यूपी की बात करें तो एयूएम 3.54 लाख करोड़ रहा। इसमें से 76.43 फीसदी (2.71 लाख करोड़) राशि इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश की गई।
विज्ञापन
एयूएम के आधार पर यह हिस्सेदारी महाराष्ट्र (38.87 फीसदी), दिल्ली (51.89 फीसदी), तमिलनाडु (58 फीसदी), कर्नाटक (63.65 फीसदी), गुजरात (63.68 फीसदी) और प. बंगाल (64.49 फीसदी) से अधिक है।

Trending Videos
शहरों में लखनऊ सबसे आगे
एम्फी के आंकड़े बताते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने के मामले में लखनऊ देश में 12वें और उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। शीर्ष-5 में कानपुर, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल हैं।
एम्फी के आंकड़े बताते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने के मामले में लखनऊ देश में 12वें और उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। शीर्ष-5 में कानपुर, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल हैं।
- इक्विटी का मतलब शेयरों में निवेश : केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह का कहना है कि शेयर बाजार से जुड़ी इक्विटी योजनाओं में जोखिम सबसे ज्यादा होता है। धैर्य रखकर लंबी अवधि तक निवेश किया जाए तो इन योजनाओं से सबसे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।
- इक्विटी ओरिएंटेड फंड्स वे फंड होते हैं, जिनकी कम से कम 65 फीसदी से ज्यादा राशि अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में लगाई जाती है। इससे कंपनी को हुए मुनाफे या घाटे के अनुसार रिटर्न मिलता है।