{"_id":"6aada0ab6b7c9fa2740c391c","slug":"epfos-scope-to-expand-over-51-lakh-employees-in-the-region-to-benefit-varanasi-news-c-20-noi1138-1548406-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ईपीएफओ का दायरा बढ़ेगा, मंडल के 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ईपीएफओ का दायरा बढ़ेगा, मंडल के 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा लाभ
विज्ञापन
ईपीएफओ के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। इसका फायदा मंडल के 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारियों को मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I शोभित सिंघल और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II मारुति नंदन त्रिपाठी ने शुक्रवार को दी। वे क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने नई वेतन सीमा के प्रावधानों की जानकारी दी। बताया कि 2014 में यह सीमा 6,500 से बढ़ाकर 15 हजार रुपये की गई थी। अब तक 15,000 से 25,000 रुपये कर दी गई है। नई सीमा लागू होने से कर्मचारियों को अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में करीब 7.68 लाख अंशदायी प्रतिष्ठानों में 7.98 करोड़ कर्मचारी ईपीएफओ के सदस्य हैं। अब यह संख्या बढ़ जाएगी। सरकार का वार्षिक बजटीय सहयोग भी बढ़कर 11,339 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। अभी बजट 10,250 करोड़ रुपये है।
क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े हैं दस जिले
वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के तहत वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़, मऊ और अंबेडकर नगर समेत 10 जिले आते हैं। यहां 27,138 प्रतिष्ठान पंजीकृत हैं। 2,97,539 अंशदायी सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं। नई सीमा से क्षेत्र के बड़ी संख्या में अतिरिक्त कामगारों के ईपीएफओ के दायरे में आने की संभावना है। बताया कि कर्मचारी नामांकन अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच नियुक्त कर्मचारियों के लिए ईपीएफ सदस्य बनने का मौका है। निर्धारित शर्तों के तहत जुर्माने और कर्मचारी अंशदान में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।