{"_id":"686e01015b3599ab800d56d2","slug":"entry-of-outsiders-prohibited-in-parks-of-bareka-campus-in-varanasi-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 12 घंटे में वापस लिया बरेका के पार्क में बाहरी लोगों के टहलने पर रोक का आदेश, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 12 घंटे में वापस लिया बरेका के पार्क में बाहरी लोगों के टहलने पर रोक का आदेश, ये है पूरा मामला
Wed, 09 Jul 2025 11:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:11 AM IST
सार
परिसर स्थित टैगोर पार्क और सूर्य सरोवर में लोग टहलने, योग करने आते हैं। बरेका प्रशासन ने बुधवार सुबह परिसर में नोटिस लगा दिया था। जिसमें लिखा था कि बाहरी लोगों की इन पार्कों में एंट्री अब पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
बरेका परिसर के पार्कों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस रेल कारखाना परिसर में स्थित पार्कों व सूर्य सरोवर पर मॉर्निंग वॉक करने वाले बाहरियों पर रोक लगाने के आदेश को बरेका प्रशासन ने 12 घंटे में ही वापस ले लिया।बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि पार्कों व सूर्य सरोवर में अवांछनीय तत्व के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पहले की तरह लोग मॉर्निंग वॉक करने आ सकते हैं।
विज्ञापन
परिसर स्थित टैगोर पार्क और सूर्य सरोवर जैसे लोकप्रिय स्थानों पर लोग टहलने, योग करने आते हैं। बरेका प्रशासन ने बुधवार सुबह परिसर में नोटिस लगा दिया था। जिसमें लिखा था कि बाहरी लोगों की इन पार्कों में एंट्री अब पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने जिलाधिकारी और कमिश्नर से बात कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पार्कों में रोजाना करीब पांच हजार लोग टहलने जाते हैं। अगर प्रतिबंध लग गया तो इन्हें परेशानी होगी। इसके कुछ घंटे बाद बरेका ने अपने आदेश में संशोधन किया।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि परिसर में अवांछनीय तत्वों द्वारा छेड़खानी एवं आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए बरेका प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिलकर अभियान चलाया जाएगा। इसमें परिसर में अनधिकृत रूप से घूमने वाले शोहदों एवं उपद्रवियों को हटाया जाएगा।