फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entrepreneurs welcomed the decision to relax environmental regulations.

Varanasi News: पर्यावरण नियमों में राहत के फैसले का उद्यमियों ने किया स्वागत

Sat, 31 Jan 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs welcomed the decision to relax environmental regulations.
वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के नियमों में उद्योगों को छूट देने के फैसले का उद्यमियों ने स्वागत किया है। करखियांव स्थित औद्योगिक आस्थान में लघु उद्योग भारती संगठन की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार का आभार जताया है। संगठन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रशासनिक लेटलतीफी को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब रेड कैटेगरी (सर्वाधिक प्रदूषण की संभावना वाले उद्योग) के आवेदनों के निस्तारण की समय-सीमा को 120 दिनों से घटाकर 90 दिन कर दिया गया है। इससे उद्यमियों को अनावश्यक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और वे अपना पूरा ध्यान उत्पादन पर लगा सकेंगे। राजेश कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा कि 5 से 25 वर्षों की लंबी अवधि के लिए एकमुश्त कंसेंट टू ऑपरेट शुल्क निर्धारित किया जाना चाहिए। इससे उद्योगों को हर साल या कुछ सालों के अंतराल पर फीस जमा करने की प्रक्रिया से आजादी मिल जाएगी और सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। इस दौरान बृजेश गुप्ता, गुलजारी लाल, प्रद्युम्न गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed