फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entrepreneurs raised issue of faulty smart meters and discrepancies in electricity bills received assurances

Varanasi News: उद्यमियों ने उठाया स्मार्ट मीटर और बिजली बिल में गड़बड़ी का मुद्दा, मिला आश्वासन

Sat, 17 Jan 2026 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:27 PM IST
सार

स्मार्ट मीटर और बिल में गड़बड़ी को लेकर जिले के उद्यमियों ने निगम के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। समस्याओं को सुनने के बाद अफसरों ने सभी को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Entrepreneurs raised issue of faulty smart meters and discrepancies in electricity bills received assurances
उद्यमियों के साथ बैठक करते बिजली निगम के अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में उद्यमियों ने बिजली निगम के अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर और बिल में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। मुख्य अभियंता ने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


अध्यक्ष देव भट्टाचार्य की अध्यक्षता में उद्यमियों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं, लेकिन खामियों की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। जब तक पूरी तरह तकनीकी रूप से गड़बड़ी ठीक न हो जाए तब तक उद्यमियों के यहां इसे नहीं लगाना चाहिए। उद्यमी विजय सिंह ने कहा कि मीटर में फेस मिसिंग होने की वजह से बिजली निगम की ओर से गलत तरीके से बिल का असेसमेंट किया गया। इस कारण करीब दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। मुख्य अभियंता ने मंगलवार तक इसे समाप्त करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


उद्यमी केशव करवा ने कहा कि उन्होंने सोलर पैनल लगवाया है, इसका 46 हजार यूनिट का समायोजन बिल में नहीं किया गया है। रामेश्वर प्रसाद केशरी ने कहा कि बिल में पुराना बकाया सात लाख दिखाया जा रहा है जबकि जबकि सितंबर तक पूरा बिल जमा किया गया है। सुरेश खंडेलवाल ने कहा कि जब से मीटर लगा है तब से आज तक उनका बिल नहीं आया है। मुख्य अभियंता ने पांच दिन में समाधान की बात कही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मिला आश्वासन

पांच नये ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग : रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष  देव भट्टाचार्य ने कहा कि दोनों औद्योगिक क्षेत्र में 11000 का फीडर बढ़ाने और 400 केवीए के पांच नए ट्रांसफॉर्मर लगवाना जरूरी है। इससे गर्मी में विद्युत आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी।

 33 हजार के अलीनगर के लाइन को भी औद्योगिक क्षेत्र से आइसोलेटर के माध्यम से टैपिंग किया जाए, ताकि आपूर्ति सुचारू रहे। उद्यमी राहुल शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर पंद्रह में दो साल से ट्रॉली पर 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है, जो गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed