Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   entrepreneurs of Ramnagar industrial area complained to government committee when problems not resolved

परेशानी: उद्यमियों ने 25 बार समस्याएं बताईं, लेकिन नहीं हुआ समाधान; शासन की कमेटी को सुनाई खरी-खरी

Tue, 09 Sep 2025 06:13 PM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी/पीडीडीयू नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी/पीडीडीयू नगर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Sep 2025 06:13 PM IST
सार

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें पूर्व आईएएस लालजी राय, कृषि वैज्ञानिक नागेंद्र रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् सुरेश कुमार कनोडिया शामिल हैं। 

विज्ञापन
entrepreneurs of Ramnagar industrial area complained to government committee when problems not resolved
उद्यमियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में शासन की तीन सदस्यीय कमेटी को खरी-खरी सुनाई। उद्यमियों ने कहा कि टीमें लगातार आ रही हैं। अब तक 25 बैठकें हो चुकी हैं। निवेश मित्र पोर्टल भरने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी कठिनाई हर बार बताई गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। एनओसी नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन


नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने की प्रक्रिया इतनी कठिन है कि हिम्मत छूट जाती है। नक्शा नहीं पास होता है। विकास शुल्क के मामले में वीडीए और यूपीसीडा के रेट में बड़ा अंतर है। वीडीए का विकास शुल्क 1000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि यूपीसीडा का रेट मात्र 80 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र के बाहर नए उद्योगों की स्थापना कठिन है। 
विज्ञापन


रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें पूर्व आईएएस लालजी राय, कृषि वैज्ञानिक नागेंद्र रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् सुरेश कुमार कनोडिया शामिल हैं। कमेटी के सदस्य सोमवार को चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी जगत साईं के साथ औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे और उद्यमियों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने निवेश मित्र पोर्टल की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि किसी भी उद्यमी के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना कठिन है। ऐसे कठिन सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब देना उद्यमियों के लिए आसान नहीं रहता है। उन्होंने वीडीए के ज्यादा विकास शुल्क पर सवाल खड़े किए। साथ ही कहा कि वीडीए और यूपीसीडा के शुल्क में जमीन-आसमान का अंतर है। 

इस मामले में पहले मुख्यमंत्री से भी बात हुई थी। विकास दर कम करने के निर्देश भी दिए गए थे लेकिन, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन रोजगार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि सरकार उद्यमियों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से ध्यान दे। बैठक में चंद्रेश्वर जायसवाल, विनम्र अग्रवाल, पंकज बिजलानी समेत बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed